Friday, June 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Crime: पड़ोसी निकला कातिल!  दिल्ली में 6 साल की बच्ची को अगवा कर की दुष्कर्म की कोशिश, चीखने पर गला घोंट कर की हत्या, नाले में फेंका शव

by Juhi Tomer
January 15, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के कापसहेड़ा इलाके में 6 वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपित द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची आरोपी को पहले से पहचानती थी। आरोपित ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में हत्या, अपहरण और पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के बारे में जानकारी सामने आएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 6 वर्षिय नाबालिग बच्ची अपने परिवार के साथ कापसहेड़ा गांव में किराए के मकान में रहती थी। बच्ची के पिता एक निजि कंपनी में काम करते हैं। वही 12 जनवरी की शाम करीब 6:30 बेज बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके सामने वाले घर में किराए पर रहने वाला युवक, बच्चि को अकेले खेलते देख उसके पास गया और उससे बात करने लगा। कुछ देर बाद आरोपी बच्ची का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची गायब रही तो परिवार वालों ने बच्ची की तलाश करनी शुरू की।

RELATED NEWS

Govindpuri Double Murder

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

May 21, 2026
Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

January 7, 2026

इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस भी बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला बच्ची से जुड़ा होने के चलते स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल स्टाफ और अन्य कई टीमें गठित की गई जिसके बाद बच्ची की तलाश में पुलिस जुट गई। वहीं इसपर पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर उनकी जांच करना शुरू किया। इसी दौरान आरोपित, गली नंबर पांच में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया।

क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद किया गया बच्ची का शव

पुलिस ने आरोपित की तस्वीर बच्ची के परिजनों को दिखाई, जिसके बाद आरोपित की पहचान कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस टीम को तड़के ही बच्ची का शव, एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची के शव की पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके ने एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाकर जांच की और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।

नशे की हालत में किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

यहां मेडिकल बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। बच्ची का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को किया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म करने की बात सामने आती है, तो एफआईआर में दुष्कर्म की भी धारा जोड़ी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे चॉकलेट देने का लालच दिया और अपने साथ लेकर चला गया। आरोपित को बच्ची के साथ जाते हुए किसी ने नहीं देखा था, जिसके चलते वह उसे आसानी से जंगल में ले गया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ वहां दुष्कर्म करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन घटना के दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया। ऐसे में आरोपित ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Tags: "Delhi newsdelhi crime newsdelhi kidnapping girldelhi minor murder casedelhi minor murder case in hindiDelhi Murder Casedelhi murder case latestLatest Metro NewsMetro NewsMetro News in Hindi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Govindpuri Double Murder

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Crime news:दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक...

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

by SYED BUSHRA
January 7, 2026

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Delhi triple murder case background

Delhi Triple Murder Case: लक्ष्मी नगर में रिश्तों का खौफनाक अंत, मां, बहन और भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज...

Fake Smartphone: दिल्ली में पकड़ा गया बड़ा फर्जी ब्रांडेड मोबाइल फोन का रैकेट, कैसे जाने असली नक़ली का फर्क

Fake Smartphone: दिल्ली में पकड़ा गया बड़ा फर्जी ब्रांडेड मोबाइल फोन का रैकेट, कैसे जाने असली नक़ली का फर्क

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

Fake Phone Scam: दिल्ली के मशहूर करोल बाग मार्केट से नकली स्मार्टफोन बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Next Post

Love Jihad: शादी के तीन दिन बाद अनुज निकला मोहम्मद आलम, सच्चाई सामने आने पर मामा और उनके बेटों से करवाया रेप

Nepal Plane Crash: विमान हादसे में नहीं मिला कोई जिंदा, नेपाल आर्मी की ओर से जारी किया गया बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist