शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़ आया है। परिजनों ने आरोपी यशवीर की पत्नी पर भी शक जताया है। आर्थिक तंगी के दावे पर सवाल उठे हैं और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 7, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मृतकों के परिजनों ने हत्या में आरोपी यशवीर सिंह की पत्नी सोनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह वारदात अकेले यशवीर के बस की नहीं थी और इसमें किसी न किसी स्तर पर उसकी पत्नी भी शामिल हो सकती है।

बताया गया कि सोमवार को 25 वर्षीय यशवीर सिंह ने अपनी मां, बहन और 14 साल के छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह खुद लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पेशे से कैब ड्राइवर है और शाम करीब पांच बजे थाने पहुंचा था।

RELATED NEWS

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

जून 21, 2026
Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

जून 20, 2026

पैसों की तंगी के दावे पर परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस पूछताछ में यशवीर ने दावा किया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, परिजनों ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया है। आरोपी के मामा जसपाल सिंह का कहना है कि परिवार की हालत ऐसी नहीं थी कि पैसों की वजह से हत्या करनी पड़े।

वहीं, आरोपी के पिता धर्मवीर ने साफ कहा कि इस पूरे मामले में यशवीर अकेला नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यशवीर की पत्नी सोनी का भी इस घटना से कोई न कोई संबंध जरूर है। धर्मवीर ने बताया कि बेटे की शादी के समय उन्होंने करीब 60 लाख रुपये की जमीन भी बेच दी थी, जिससे पैसों की कोई कमी नहीं थी।

लव मैरिज से नाराज था परिवार

परिजनों के मुताबिक, यशवीर ने साल 2019 में गैर बिरादरी की लड़की सोनी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से परिवार खुश नहीं था। शादी के बाद साल 2020 में यशवीर अपनी पत्नी के साथ लक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रहने लगा।

यशवीर के पिता धर्मवीर का घर आना-जाना कम हो गया था। दिल्ली में रहते हुए यशवीर ने कभी बाउंसर की नौकरी की तो कभी ड्राइवरी का काम किया। घटना से एक दिन पहले ही धर्मवीर की पत्नी कविता, बेटी मेघना और बेटे मुकुल से फोन पर बात हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के प्रभाव में आकर यशवीर ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

जहर, सल्फास और गला घोंटकर हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि यशवीर ने पहले अपनी मां, बहन और छोटे भाई को धतूरा मिलाकर लड्डू खिलाए। इसके बाद उन्हें सल्फास की गोलियां दी गईं। जब मां पूरी तरह बेहोश नहीं हुई तो यशवीर ने मफलर से तीनों का गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस को आरोपी के घर से दो लड्डू और सल्फास के दो पैकेट मिले हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों ने यह भी बताया कि यशवीर महंगे रेस्टोरेंट और क्लबों में अक्सर जाता था।

Tags: delhi crime newsLaxmi Nagar Triple Murder
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Shahdara Railway Station Murder Case: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक मामूली विवाद ने बड़ा और दुखद रूप ले...

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Delhi Doctor Murder Case update: दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को हुई एक हत्या ने लोगों को...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026

Crime news:दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Delhi triple murder case background

Delhi Triple Murder Case: लक्ष्मी नगर में रिश्तों का खौफनाक अंत, मां, बहन और भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

Delhi Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज...

Next Post
UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist