सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र हमारी रगों में है, 2023 में पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी

by Anu Kadyan
जनवरी 29, 2023
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज पीएम मोदी ने 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। इसके अलावा परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला ऊंट सवार और CRPF की महिला टुकड़ी भी काफी सराहनीय है।

हम एक लोकतांत्रिक समाज-पीएम

वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को पद्म पुरस्कार पाने वालों के बारे में जानना चाहिए। जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण और उन पर शोध किए जाते है। ऐसे ही टोटो, कुइ, हो, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हमें गर्व है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी अभिन्न हिस्सा है। हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

अम्बेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी

पीएम मोदी आगे कहा कि डॉ अम्बेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी। उन्होंने उसे एक ऐसी संस्था कह कर संबोधित किया था जहां संकल्प, प्रस्ताव, कोरम और वोटों की गिनती के लिए कई नियम थे। बाबासाहेब अम्बेडकर का मानना था कि भगवान बुद्ध को इसकी प्रेरणा उस समय की राजनीतिक व्यवस्थाओं से मिली होगी। पीएम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के निर्णय को भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। योग भी स्वास्थ्य से जुड़ा है और बाजरा भी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस तरह लोगों ने व्यापक स्तर पर योग और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है उसी तरह लोग बाजरे को भी बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं।

ई-कचरे का सही से निपटारा नहीं किया तो…

पीएम ने बताया कि गोवा में दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ। यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए। यहां आए लोग इस बात को लेकर उत्साहित थे कि वो अब ‘मीरामार बीच’ घूमने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। वहीं पीएम ने कहा कि ई-कचरा को ठीक से व्यवस्थित नहीं करने पर यह हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर सावधानीपूर्वक इसका उपयोग किया गया तो यह रीसायकल और पुन: उपयोग की परिपत्र अर्थव्यवस्था की बहुत बड़ी ताकत बन सकती है।

हमारे देश में रामसर साइट्स की कुल संख्या 75 हो गई है, जबकि…

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के संरक्षण की बहुत बातें होती है। इस दिशा में हम भारत के ठोस प्रयासों के बारे में लगातार चर्चा करते हैं। हमारे देश में रामसर साइट्स की कुल संख्या 75 हो गई है, जबकि 2014 से पहले देश में 6 रामसर साइट्स थीं।

Tags: India is the mother of democracymann ki baatNews1Indiaprogram in 2023
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त के आखिरी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के...

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Next Post

झारखंड का गैंग यूपी में चला रहा था मोबाइल चोरी का बिजनेस, गरीब बच्चों को मिलती थी महीने की इतनी सैलरी

उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In