बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: बुंदेलखंड को टूरिज्म हब बनाने के लिए यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की बनाई गई ये योजना

by Muskaan Rajput
जनवरी 31, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

बुंदेलखंड: महोबा में पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार कई कोशिश कर रही है. इसके लिए महोबा जिले को मुख्यालय स्थित विजय सागर पक्षी विहार में यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के सातवें संस्करण की मेजबानी करने का मौका मिला है. वन विभाग के अधिकारी फेस्टिवल की तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगे हैं. पहली फरवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 2 फरवरी को यूपी सरकार के विभागीय मंत्री भी महोबा में मौजूद रहेंगे.

टूरिज्म हब बनाने के लिए यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

इस फेस्टिवल यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल में पर्यटकों की मौजूदगी के आलावा वन्यजीव पर्यटन, प्रकृति संरक्षण और फोटोग्राफी जैसे कई आयोजन किेए गए हैं. फेस्टिवल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर, विशेषज्ञ और सैलानियों के भी शामिल होने की संभावनाएं है. कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए वन विभाग पूरी तैयारी के साथ जुटा हुआ है. विजय सागर पक्षी विहार को सजाने और संवारने का काम चल रहा है.

RELATED NEWS

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026
Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

जुलाई 22, 2026

इस फेस्टिवल का उद्देश टूरिज्म को बढ़ावा देना

बुंदेलखंड को टूरिज्म हब बनाने की सरकार की कोशिशों के अब नतीजे दिखने लगे हैं. महोबा को अलग पहचान दिलाने के लिए ही यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल 2023 के तहत महोबा को मेजबानी करने का मौका मिला है. इस फेस्टिवल का मकसद टूरिज्म को बढ़ावा देना है. अक्टूबर से मार्च के बीच सर्द मौसम में आने वाले साइबेरियन पक्षियों सहित देशी पक्षियों और वन्य जीव को टूरिज्म में बढ़ावा देने के लिए ही महोबा के विजय सागर पक्षी विहार को सजाया और संवारा जा रहा है. इसके अलावा सैलानियों और अधिकारियों के ठहरने के लिए विशेष टैंट की व्यवस्था की गई है. अतिथियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए वन विभाग ने नई सड़क का निर्माण कराया है.

पक्षी फेस्टिवल कार्यक्रम को लेकर की गई विशेष तैयारी

यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य प्रकृति आधारित ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना है. इस कार्यक्रम में ब्रिटिश वर्ल्ड फेयर और वर्ल्ड लाइफ इंटरनेशनल के साथ भागीदारी की गई है. इसका उद्देश्य ईको-टूरिज्म का विस्तार करना है. महोबा के विजय सागर पक्षी विहार में एक से तीन फरवरी तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पर्यावरण को बचाने के साथ ही विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजातियों को कैसे बचाया जाए, इस पर काम किया जा रहा है. कार्यक्रम में यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक के आगामी 2 फरवरी को महोबा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

फेस्टिवल में मौजूद रहेंगे यूपी सरकार के दो मंत्री

बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने और उनके रुकने के इंतजाम आज भी किए जा रहे हैं. वन्यजीव पर्यटन, प्रकृति संरक्षण के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. यही नहीं वन्यजीव विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग के आला अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं. यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल 2023 के संबंध में डीएफओ महोबा डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को वेट लैंड के मौके पर जब पूरे देश में हिंदुस्तान में बर्ड फेस्टिवल मनाया जाता है. इसी दिन महोबा में राज्यस्तरीय बर्ड फेस्टिवल विजय सागर पक्षी विहार में मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड में पर्यावरण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है, जिससे इस क्षेत्र में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें – Lucknow: अलाया अपार्टमेंट के पीड़ित पहुंचे कमिश्नर ऑफिस, अपना बयान दर्ज कराने के साथ सुनाई पूरी कहानी

Tags: bundelkhandBundelkhand Tourismtourism hubUP GovernmentUP Nature and Bird Festival
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Government's Big Step To Control Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

Next Post

Delhi: राजधानी में बेखौफ बदमाशों की करतूत, पार्किंग को लेकर युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV आया सामने

Delhi: सीएम केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी को लेकर पुलिस ने किया ये खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist