मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल के लाभों से काटी गई 11.51 लाख रुपये की राशि 7 फीसदी ब्याज सहित छह सप्ताह में वापस करने का निर्देश दिया है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि उनके सेवानिवृत्ति लाभों से गलत तरीके से काटी गई 11,51,840 रुपये की रकम वापस की जाए। इस राशि पर 7 फीसदी सालाना ब्याज भी देना होगा। अदालत ने सरकार को भुगतान की प्रक्रिया छह सप्ताह के भीतर पूरी करने का आदेश दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने बृजेश सिंह डागर बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में सुनाया।

PAC से सिविल पुलिस तक सफर

बृजेश सिंह डागर की नियुक्ति 20 फरवरी 1984 को प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी यानी PAC में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। बाद में उनका तबादला सिविल पुलिस में कर दिया गया। सेवा के दौरान वह हेड कॉन्स्टेबल (चालक) के पद तक पहुंचे और 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति से कुछ समय पहले 24 अक्टूबर 2024 को संबंधित अधिकारी की ओर से उन्हें वेतनमान में संशोधन को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भेजा गया था।

RELATED NEWS

Durga Shakti Nagpal Controversy

IAS Controversy: किस IAS अधिकारी पर लगा जज को फोन कर दबाव बनाने का गंभीर आरोप, हाईकोर्ट हुआ सख्त

अगस्त 24, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

वेतन में हुई बड़ी कटौती

डागर ने 26 अक्टूबर 2024 को अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि उन्होंने वेतन बढ़ाने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं और उनके ऊपर कई वित्तीय जिम्मेदारियां हैं। इसके बावजूद उनका स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया गया। 15 फरवरी 2025 को जारी आदेश के जरिए उनका वेतन 64,100 रुपये से घटाकर 56,900 रुपये कर दिया गया। खास बात यह थी कि इस बदलाव को 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना गया।

पिछली तारीख से वसूली पर सवाल

वेतन में किए गए इस पुनर्निर्धारण के बाद पहले से मिले अतिरिक्त भुगतान की रकम को उनके सेवानिवृत्ति लाभों से काट लिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अपने ही पुराने फैसले का हवाला देते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारी से लिया गया सामान्य घोषणापत्र ऐसा आधार नहीं बन सकता, जिसके जरिए पिछली तारीख से वेतन दोबारा तय करके अतिरिक्त रकम की वसूली की जाए। इसी आधार पर अदालत ने काटी गई राशि वापस करने का निर्देश दिया।

6.70 लाख का जुर्माना

इसी दौरान हाईकोर्ट ने आरटीआई कानून के कथित दुरुपयोग से जुड़े एक अलग मामले में भी सख्त रुख अपनाया। अदालत ने संबंधित याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 6.70 लाख रुपये का हर्जाना लगाया। कोर्ट ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। इसका इस्तेमाल बेवजह मुकदमेबाजी करने या न्यायिक व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। दोनों मामलों में हाईकोर्ट की टिप्पणियां सरकारी प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Tags: Allahabad High CourtUP Government
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Durga Shakti Nagpal Controversy

IAS Controversy: किस IAS अधिकारी पर लगा जज को फोन कर दबाव बनाने का गंभीर आरोप, हाईकोर्ट हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

 Durga Shakti Nagpal Controversy:देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर गोंडा की सिविल जज (सीनियर...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Next Post
UP BJP 2027 Election Preparation

BJP UP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 2027 चुनाव से पहले किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Monsoon Eye Care: बारिश में तेजी से फैलता है Pink Eye इन्फेक्शन,जानें इससे बचने के आसान उपाय

Monsoon Eye Care: बारिश में तेजी से फैलता है Pink Eye इन्फेक्शन,जानें इससे बचने के आसान उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist