Friday, January 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut: मेरी नहीं तो किसी की नहीं… रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे ने काटा अपनी मंगेतर का गला, युवती की हालत गंभीर

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 7, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल एक सिरफिरे युवक ने रिश्ता टूटने से नाराज होकर अपनी मंगेतर का गला काट डाला। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बंगला एरिया निवासी इकरा की शादी दो साल पहले रेलवे रोड थाना क्षेत्र के नीम तला में रहने वाले केताब उर्फ किट्टू के साथ तय हुई थी। युवती के परिजनों के मुताबिक इसी दौरान किट्टू बुरी संगत में पड़ गया और नशा करने लगा। जिसके चलते उन्होंने बीती 30 जनवरी को इकरा और किट्टू का रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही किट्टू लगातार युवती को फोन पर धमकियां दे रहा था। उधर, परिवार के लोग युवती के लिए किसी अच्छे रिश्ते की तलाश में जुटे थे।

RELATED POSTS

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026

आरोपी मौके से फरार

आरोप है कि रविवार देर रात किट्टू युवती के घर पर पहुंचा और उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किट्टू के साथ शादी नहीं की तो वह उसे किसी की भी नहीं होने देगा। युवती ने विरोध किया तो किट्टू ने चाकू से युवती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बनी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस लगा रहा न्याय की गुहार

वहीं थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। सिरफिरे आशिक की तलाश की जा रही है। मुकदमा पुलिस ने मारपीट की धाराओं में दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि रिश्ता टूट जाने के बाद सिरफिरे आशिक ने युवती पर जानलेवा हमला किया है। और गला काट दिया है जिसके बाद परिवार के लोग पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सिरफिरे आशिक की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

News1india से अतुल शर्मा की रिपोर्ट…

Tags: crazy loverMeerutNews1Indiarelationshipslit the throat of his fiancee
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Meerut crime news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निलंबित दारोगा (सब-इंस्पेक्टर)...

Next Post

साजिद ने दूसरी पत्नी का मोबाइल पहली को दिया तो चलने लगे लात घूंसे, पति को छुड़ाने चौकी पहुंची थी दोनों बीवी लेकिन...

UP: G-20 सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, स्थानीय उत्पादों होगी ब्रांडिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist