Friday, November 6, 2026 2:23 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » नोएडा » Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

नोएडा में जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना अभियान चलेगा। डीएम मेधा रूपम ने 40 सवालों की जानकारी, सहायता बूथ, जागरूकता कार्यक्रम और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

by SYED BUSHRA
06/11/2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 Self Enumeration:गौतमबुद्ध नगर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 16 से 30 नवंबर के बीच स्व-गणना को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का जोर है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला हर परिवार इस प्रक्रिया में शामिल हो और अपनी जानकारी समय से दर्ज कराए।

16 नवंबर से स्व-गणना

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने को कहा। इसके लिए गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि वे स्व-गणना के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जरूरी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए।

RELATED NEWS

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

September 25, 2026
GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

September 10, 2026

आरडब्ल्यूए से मांगा सहयोग

बैठक में चार्ज अधिकारियों को आरडब्ल्यूए, सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा गया। लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जनसभाएं, नुक्कड़ नाटक, रैलियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में जनगणना विषय पर निबंध लेखन, संवाद, पोस्टर मेकिंग और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि बच्चों के माध्यम से भी परिवारों तक जनगणना का संदेश पहुंच सके।

40 सवालों की मिलेगी जानकारी

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जनगणना के 40 सवालों की जानकारी पहले से उपलब्ध कराई जाए। संस्थानों, छात्रावासों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों को भी पहले से चिह्नित करने को कहा गया है, ताकि यहां रहने वाले सभी लोगों की जानकारी दर्ज हो सके और कोई भी वर्ग छूटने न पाए।

उन्होंने 16 नवंबर को स्व-गणना के पहले दिन एसई-आईडी दिखाते हुए फोटो खिंचवाने के निर्देश भी दिए। वार्ड और सोसायटी के सहयोग से जनगणना सहायता बूथ बनाए जाएंगे, जहां लोगों को जरूरी जानकारी भरने में मदद मिलेगी। समाज के सभी वर्गों की अलग-अलग सूची तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

आईडी को लेकर सतर्कता

बैठक में एसई-आईडी को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों को बताया गया कि सुपरवाइजर और प्रगणकों के पास एसई-आईडी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में दोबारा जनगणना कराने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए पूरी प्रक्रिया में पहचान संबंधी जानकारी का सही तरीके से मिलान सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही सीएचसी, पीएचसी और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रचार के लिए बैनर और स्टीकर लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल और सिनेमा घरों की डिजिटल स्क्रीन पर भी जनगणना से जुड़े संदेश दिखाए जाएंगे।

सेल्फी प्वाइंट से प्रचार

स्व-गणना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। वहीं, प्राधिकरण के वाहनों में जागरूकता से जुड़े जिंगल और ऑडियो संदेश प्रसारित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचे।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने साफ कहा कि जनगणना के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह, डीआईओएस चंद्रशेखर, अभिमन्यु सिंह, जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार और उत्कर्ष पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

September 25, 2026
GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

September 10, 2026
Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

September 4, 2026
Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

August 27, 2026
Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

August 18, 2026
Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

August 18, 2026
Noida Taxi Fire

Noida Taxi Fire: चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

August 18, 2026
Census 2027: जाति से आधार तक दर्ज होगी पूरी जानकारी  जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से सवाल, देखें पूरी लिस्ट

Census 2027: जाति से आधार तक दर्ज होगी पूरी जानकारी जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से सवाल, देखें पूरी लिस्ट

August 15, 2026
Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे ये कुछ अहम सवाल, पहली बार है जुड़ेगा इसका डेटा,जानें पूरी लिस्ट

Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे ये कुछ अहम सवाल, पहली बार है जुड़ेगा इसका डेटा,जानें पूरी लिस्ट

August 14, 2026
Noida Newlywed Woman Death

Noida News: 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, शादी के एक महीने बाद मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

August 11, 2026

POPULAR POST

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Annapurna Rasoi Yojana UP

Annapurna Kitchen :18 जिलों में खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन , जानिए कब से होगी शुरू

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India