Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

कुमार विश्वास के RSS को अनपढ़ बताने वाले बयान पर बवाल, BJP बोली- रामकथा करो, प्रमाण पत्र मत बांटो श्रीमान

by Anu Kadyan
February 23, 2023
in धर्म, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उज्जैन। बीते दिन यूपी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। जिसे लेकर तरह-तरह की बातें करके योगी सरकार को घेरा जा रहा है। दरअसल उज्जैन में रामकथा करने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते हुए RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा है। उनकी इस बात पर सभा में मौजूद लोग हंस हुए तालियां बजाईं। इस दौरा

न मध्य प्रदेश के मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया सहित महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद थे। बयान पर विवाद बढ़ता देख कुमार विश्वास ने कटाक्ष करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर आपकी इस सामान्य बुद्धि में अगर ये प्रसंग किसी और तरीके से चला गया है तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

June 22, 2026

रामकथा करो, प्रमाण पत्र मत बांटो श्रीमान- बीेजेपी

बता दें कि उज्जैन में विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत 21-23 फरवरी तक रामकथा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कथा सुनाने पहुंचे कुमार विश्वास का वीडियो वायरल होते ही मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कथा करने आए हो कथा करो, प्रमाण पत्र मत बांटो श्रीमान। वहीं इस बयान के बाद कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बुधवार रात वे कड़ी सुरक्षा में कथा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

‘रामराज्य की सरकार बनाई है तो बजट भी रामराज्य का आना चाहिए‘

रामकथा सुनाते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि ‘आज से 4-5 साल पहले बजट आने वाला था। मैं अपने घर में स्टूडियो में खड़ा कुछ रिकॉर्डिंग कर रहा था। हमारे साथ काम करने वाले एक बच्चे ने मोबाइल ऑन कर दिया। वह बच्चा RSS में भी काम करता है। उसने मुझसे कहा कि बजट आ रहा है, कैसा आना चाहिए। मैंने कहा कि तुमने तो रामराज्य की सरकार बनाई है तो बजट भी रामराज्य का आना चाहिए। फिर उसने कहा कि  रामराज्य में बजट कहां होता था।

‘वामपंथी कुपढ़ हैं और RSS अनपढ़‘

मैंने कहा कि तुम्हारी यही समस्या है कि वामपंथी तो कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो। देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है। एक वामपंथी हैं, जो कुपढ़ हैं, उन्होंने पढ़ा सब है, लेकिन गलत पढ़ा है और एक ये है, इन्होंने कुछ पढ़ा ही नहीं है। ये सिर्फ बोलते हैं कि हमारे वेदों में ये है, देखे नहीं हैं कि कैसे हैं। भाई पढ़ लो।

कुमार ने आगे कहा कि भगवान ने चित्रकूट में भरत को रातभर बैठकर समझाया कि कैसे राज्य चलाते हैं। विशेष रूप से जो सबसे पुरानी राम कथाओं में है। श्रीमद् भगवद्, वाल्मीकि रामायण के बाद आध्यात्म रामायण में इसका बड़ा अच्छा उल्लेख है। भगवान ने कहा राजा भरत से कि बेटा टैक्स कैसे ले रहे हो, तो  भरत ने कहा कि जैसे टैक्स लेते हैं। भगवान ने कहा कि नहीं, हम सूर्यवंशी हैं इसलिए हमको टैक्स ऐसे लेना चाहिए, जैसे सूरज लेता है। तो भरत ने पूछा कि भैया सूरज कैसे टैक्स लेता है।

कुमार विश्वास ने बताया सूरज कैसे लेता है टैक्स

कुमार ने कहा कि अब देखिए टैक्सेशन, यहां के वित्त मंत्री भी देखें और सीतारमण भी सुनें। इससे फायदा होगा देश का और उनका खुद का। सूरज समुद्र से पानी लेता है लेकिन समुद्र को पता नहीं चलता। नदी से पानी ले लेता है तो नदी को पता नहीं चलता। गिलास से पानी ले लेता है तो गिलास को भी पता नहीं चलता।

आप अंजूरी में पानी लेकर जून के महीने में बाहर खड़े हो जाओ, पांच मिनट में ही पानी खत्म हो जाता है। पानी कौन ले गया सूरज और इस पानी का क्या बनाता है कि बादल। ये बादल इक्ट्ठा होकर कहां बरसते हैं, जहां भी पानी की आवश्यकता हो। यानि कि राजा जब टैक्स ले तो किसी को पता न चले कि टैक्स कट गया।

अधूरे पढ़े-लिखे आप जैसे लोगों से तो हमारे अनपढ़ कई गुना अच्छे- बीजेपी

कुमार विश्वास का बयान पर BJP प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर कुमार विश्वास को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तुम्हारा स्वागत करने आना पड़ेगा। कथा के लिए बुलाया गया। वह छोड़ बाकी सब करेंगे। उन्होंने लिखा कि अधूरे पढ़े-लिखे आप जैसे लोगों से तो हमारे कथित अनपढ़ कई गुना अच्छे हैं।

धर्म के घोड़े पर सवार होकर राजनैतिक टिप्पणियां करना अनुचित- कांग्रेस

वहीं विवादित बयानों के सागर में कांग्रेस भी कूद पड़ी। इस मामले में कांग्रेस की ओर से पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि “RSS अनपढ़ है” कुमार विश्वास जी के इस कथन से मैं इत्तफाक नहीं रखता। जिस विवि के कुलाधिपति हिटलर- मुसोलिनी हों और अनुचर झूठ को आग की फैला देते हों व सुशिक्षितों को मूर्ख बना देते हों वह अनपढ़ कैसे हो सकता है। वहीं उन्होंने कुमार विश्वास पर भी तंज कस, उन्होंनवे कहा कि कथाकारों को धर्म के घोड़े पर सवार होकर राजनैतिक टिप्पणियां करना भी अनुचित है।

Tags: apologizeddo Ram Kathadon't distribute certificateskumar vishwasMadhya PradeshNews1IndiaRSS is illiterateUjjain
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Next Post

‘उन्हें लगता है सत्ता हमेशा PM मोदी की रहेगी...’ शिवसेना विवाद को लेकर चुनाव आयोग पर बरसे शरद पवार

Ghaziabad: नकली सर्फ एक्सेल बेचने वाली कंपनी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist