शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Assembly Election: मेघालय में 12.6, नागालैंड में 14.86 फीसदी हुआ मतदान, मुद्दे से वोटिंग तक जानें चुनाव से जुड़ी हर बात

by Juhi Tomer
फ़रवरी 27, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मेघालय और नगालैंड में सोमवार यानी की आज विधानसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला होना है और 60 में से कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान है । सुबह सात बजे से शाम को चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीमाएं सील कर दी गई हैं। मतदान के नतीजे दो मार्च को आएंगे। बात दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, नगालैंड में 13 लाख 09 हजार 651 वोटर्स और मेघालय में 21 लाख 61 हजार 129 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नागालैंड में कुल 13.09 लाख वोटर्स में से छह लाख 56 हजार 35 महिलाएं हैं। वहीं छह लाख 53 हजार 616 पुरुष वोटर्स हैं। इसी तरह मेघालय में 21.61 लाख वोटर्स में 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं, जबकि 10 लाख 68 हजार 801 पुरुष हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या नगालैंड में 86% और मेघालय में 87% रही थी।

RELATED NEWS

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

नवम्बर 10, 2025
कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

जून 10, 2025

आज सुबह 9 बजे तक, तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसबा उपचुनाव में 10.10 फीसदी, वही पश्चिम बंगाल में सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में 13.37 फीसदी और झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 15.19 फीसदी मतदान हुआ है। अभी तक कुल मेघालय में 12.6, नागालैंड में 14.86 फीसदी हुआ मतदान हुआ है।

कितने लोग पहली बार डालेंगे वोट?

चुनाव आयोग के अनुसार, नगालैंड में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 30 हजार 49 है। मेघालय में 81 हजार 443 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे।

वहीं मेघालय में बहुकोणीय मुकाबले में चार राष्ट्रीय दर्ज वाली भाजपा, कांग्रेस, नेश्नल पीपुल्स पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत कुल 13 राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। जबकि तृणमूल ने 56 प्रत्याशियों को खड़ा किया है।

इन मुद्दों पर खेला जा रहा सियासी खेल

मेघालय में सत्तारूढ़ नेश्नल पीपुल्स पार्टी जो सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं। इस बार पार्टी को सत्ता विरोधी लहर से जूझना पड़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास की कमी इस बार प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है। भ्रष्टाचार के और आरोप भी एनपीपी सरकार को सता रहे हैं। इसके अलावा, जयंतिया और खासी पहाड़ियों में अवैध कोयला खनन का मामला भी इस साल के चुनाव के नतीजों पर असर डाल सकता है। मेघालय चुनावों में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा, ईसाई और गैर ईसाई है। खासकर खासी पहाड़ी क्षेत्रों में ये मुद्दा अहम है। हालांकि NPP ने विकास योजनाओं को मुद्दा बनाया है। एनपीपी का कहना है कि पांच साल सरकार ने खूब विकास किया और उसी के बल पर वह वोट मांग रहे हैं। वहीं अभी तक सरकार का हिस्सा रही भाजपा भी लोगों को केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का हवाला दे रही है। मेघालय बीजेपी प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने कहाकि राज्य में ईसाई लोगों की संख्या अधिक है। पार्टी अगर चुनाव में जीत हासिल करती है तो वो राज्य में ईसाई की सुरक्षा पर खास ध्याने देगी। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में गोमांस के सेवन पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

नागालैंड विधानसभा के सभी 60 सदस्य अब तक सरकार का हिस्सा थे। यहां कोई भी विपक्ष में नहीं था। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। यही कारण है कि कांग्रेस यहां विकास, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को उठा रही है। वहीं, सरकार में शामिल भाजपा व अन्य दल विकास योजनाओं के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं।

किस राज्य में कितने पोलिंग स्टेशन बनाए गए

नागालैंड में चुनव आयोग के अनुसार 2,315 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 531 शहरी और 1,784 केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। मेघालय में 3,482 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 325 शहरी और 3,157 ग्रामीण इलाकों में केंद्र हैं। मेघालय में 60 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जबकि नगालैंड में 57 केंद्र ऐसे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि कई ऐसे केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिलाओं की ओर से चुनाव संचालित हैं। नगालैंड में ऐसे 196, मेघालय में 120 केंद्र बनाए गए हैं।

नगालैंड में पहली बार कोई महिला चुनी जाएगी विधायक

नगालैंड में आज तक कोई भी महिला विधायक नहीं चुनी गई है। ऐसे में सभी की निगाहें चार महिला उम्मीदवारों पर हैं, जो इस बार चुनाव लड़ रहीं हैं। अगर इनमें से कोई भी चुनाव जीत गया तो एक नया रिकॉर्ड कायम होगा।

Tags: assembly elections 2023BJP&quotmeghalayaMeghalaya Assembly Election 2023Meghalaya ElectionsNagalandNagaland Assembly Election 2023Nagaland Elections
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

by Vinod
नवम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत को मिला गया खूंखार बल्लेबाज। जांबाज बैटर हिटमैन से भी ज्यादा खतरानक है। युवराज सिंह...

कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

by Vinod
जून 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड का मेघायल पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

17 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र! इन मद्दों पर मच सकता है हंगामा

by Ayushi Dhyani
जून 28, 2023

संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। खबरे हैं कि मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरु होगा।...

कर्नाटक चुनाव के बाद मीडिया से बात करते हुए ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार

by Ayushi Dhyani
मई 13, 2023

कर्नाटक चुनाव के जारी रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष...

Karnataka Election Result: कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार, बीजेपी को पछाड़कर सजाया जीत का ताज

by Ayushi Dhyani
मई 13, 2023

कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार, बीजेपी को पछाड़कर सजाया जीत का ताज       Wrestler Protest: साक्षी...

Next Post

MWC मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट की शुरूआत आज, इवेंट में दिखेगा बड़ा बदलाव

दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया, BJP बोली- अगला नंबर CM केजरीवाल का

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist