शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया, BJP बोली- अगला नंबर CM केजरीवाल का

by Anu Kadyan
फ़रवरी 27, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली शराब नीति केस में रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आज CBI उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि CBI ने रविवार को सिसोदिया से 8 घंटे पूछताछ की थी। मिली जानकारी के अनुसार जब शराब नीति  के जरिए कारोबारियों को फायदा पहुंचाया जा रहा था, उस वक्त सिसोदिया ने एक दिन में 3 फोन बदले थे।

इस मामले में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने जुलाई 2022 में मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की। उन्होंने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तब से ED और CBI की सिसोदिया पर पैनी नजर थी।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

पेशी से पहले होगा सिसोदिया का मेडिकल

सिसोदिया आम आदमी पार्टी के ऐसे दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें CBI ने एक साल से भी कम समय में गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मई 2022 में ED ने गिरफ्तार किया था। वह अभी भी जेल में हैं।

मनीष सिसोदिया अभी CBI दफ्तर में हैं। उन्हें आज दोपहर 1 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले उनका मेडिकल होगा। वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच शिवसेना लीडर संजय राउत ने कहा कि “सिसोदिया की गिरफ्तारी बताती है कि केंद्र सरकार विपक्ष का मुंह बंद कराना चाहती है। हम सिसोदिया के साथ हैं। महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या झारखंड हो, केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को जेल भेज रही है।। चाहे वो सिसोदिया हों, अनिल देशमुख हों, नवाब मलिक हों, या फिर मैं। क्या बीजेपी में सारे संत हैं?”

क्यों हुई सिसोदिया की गिरफ्तारी

1. मिली जानकारी के अनुसार CBI ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि सिसोदिया से जो सवाल पूछा गए उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। शराब नीति में गड़बड़ियों और इसके जरिए निजी लाभ पहुंचाने के मामले में गिरफ्तारी हुई है।

2. CBI का कहना है कि सिसोदिया ने कई अहम सवालों के जवाब टाल दिए थे। हमने उनके सामने सबूत भी पेश किए। लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उनसे गहराई से पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में रखना जरूरी था।

3. सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे शराब नीति, दिनेश अरोड़ा से सिसोदिया के कनेक्शन के बारे में सवाल किए गए। इस मामले में कई फोन कॉल्स किए गए हैं, उनकी डिटेल्स के आधार पर सिसोदिया से सवाल पूछे गए।

4. बता दें कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली के कारोबारी हैं। वह एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। इसमें ED ने जांच की है। दिनेश अरोड़ा को सिसोदिया का करीबी बताया जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि अरोड़ा से आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने चुनावी फंडिंग के संबंध में बात की थी। इसके बाद अरोड़ा ने कई कारोबारियों से फंडिंग में सहयोग मांगा। उसने विधानसभा चुनावों के लिए सिसोदिया को 82 लाख रुपए दिए।

‘ये मत समझना कि मनीष चाचा जेल चले गए तो अब स्कूलों की छुट्टी हो गई‘

सिसोदिया ने पूछताछ से पहले रविवार सुबह एक रोड शो किया। वह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर CBI दफ्तर के लिए निकले और इस दौरान उन्होंने इमोशनल स्पीच दी। उन्होंने कहा कि आज ये लोग मुझे जेल भेज रहे हैं। मेरी पत्नी घर पर अकेली है, वह बहुत बीमार रहती है। बेटा यूनिवर्सिटी में है। आपको उनका ध्यान रखना है। बच्चों से मुझे प्यार है, तो ये मत समझना कि शिक्षा मंत्री मनीष चाचा जेल चले गए तो अब छुट्टी हो गई। जितनी मुझे उम्मीद उतनी मेहनत करना। हमारे बच्चों ने लापरवाही की तो चाचा जेल में खाना छोड़ देंगे।

‘दो जेल जा चुके अलगा नंबर केजरीवाल का’

सिसोदिया ने कहा कि मैं आज फिर CBI ऑफिस जा रहा हूं। जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद मेरे साथ है। मुझे जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं। देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी बात है।

वहीं बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि सिसोदिया को तो गिरफ्तार होना ही था। अगला नंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे। इनमें से दो लोग जेल जा चुके हैं। अगला नंबर केजरीवाल का है।

https://twitter.com/KapilMishra_IND/status/1630036070405492738?s=20

इस बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी शब्दों के बाण लेकर मैदान में कूद पड़े। उन्होंने कहा कि सिसोदिया पहले ऐसे शिक्षा मंत्री हैं, जो शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए। उन्होंने स्कूल के आसपास शराब की दुकानें खुलवा कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है।

Tags: ARVIND KEJRIWALCM Kejriwal's next numberDelhi liquor scam casemanish sisodiaNews1India
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

‘मरा नहीं भाई वो, शराब की दलाली में जेल गया है, श्रद्धांजलि देने की इतनी जल्दी’, सिसोदिया पर राघव चड्ढा के ट्वीट को लेकर BJP का तंज

ले आइए महिन्द्रा की THAR, टॉप मॉडल से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist