Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi: गहलोत और राजकुमार में बांटे गए सिसोदिया के विभाग, जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

by Anu Kadyan
March 1, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को सीबीआई ने शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं इससे पहले आप पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन भी कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। जिसके चलते बीजेपी लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रही थी। इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फेरबदल किया। दरअसल दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद इनके विभागों की जिम्मेदारी विधायक राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को सौंप दी। नए मंत्रियों की नियुक्ति तक ये दोनों नेता सौंपे गए विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैलाश गहलोत को मिले ये प्रमुख विभाग

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद उनके प्रमुख विभाग वित्त, गृह, PWD और जल की कमान कैलाश गहलोत को सौंपी गई हैं। कैलाश के पास पहले से ही परिवहन मंत्रालय है। वहीं राजकुमार आनंद को शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

मिली जानकारी के अनुसार नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक कैलाश गहलोत वित्त, बिजली, गृह, शहरी विकास, योजना, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। तो वहीं राजकुमार आनंद शिक्षा, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, भूमि, भवन, कला संस्कृति, भाषा, श्रम, स्वास्थ्य, रोजगार एंव उद्योग का प्रभार संभालेंगे।

जानें इस्तीफे से लेकर नए मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया

दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है कि अब दो नए चेहरे कौन होंगे जिन्हें मंत्री पद मिल सकता है। हालांकि नए चेहरों को लेकर बातचीत और अंतिम फैसला होने में काफी समय है। लेकिन दिल्ली में सरकार का पुरजोर तरीके से पक्ष रखने वालों में विधायक आतिषी, दिलीप पाण्डेय, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, और कुलदीप कुमार जैसे नामों को इस रेस में देखा जा रहा है।

सिसोदिया और जैन दोनों के इस्तीफे को सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है। अब इन इस्तीफों को LG और गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। फिर राष्ट्रपति की स्वीकृति की फाइल LG से CM तक वापस आएगी। इसके बाद इस्तीफे का अधिकारिक एलान होगा। इस्तीफे से लेकर दो नए मंत्रियों के नियुक्ति की प्रक्रिया में करीब 20 से 30 दिन का समय लग सकता है। 

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर किया सुनवाई से इनकार, कहा…

फिर दिल्ली कैबिनेट में दो मंत्रियों की खाली पोस्ट को भरने के लिए एलजी दफ्तर से एक नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। दिल्ली सीएम मंत्री पदों के लिए एलजी को नए नाम भेजेंगे। फिर नए मंत्रियों की नियुक्ति की फाइल गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद अधिकारिक तौर पर नए मंत्रियों की नियुक्ति होगी।

वहीं मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सिसोदिया की सीबीआई गिरफ्तारी के केस में उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान कहा कि मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट नहीं आ सकते हैं। उन्हें पहले हाई कोर्ट याचिका लगानी चाहिए।

गहलोत और राजकुमार में बांटे गए मंत्रालय

कैलाश गहलोत

Finance
Planning
Public works dept
Power
Home
UD
Irrigation & flood Control
Water

राजकुमार आनंद

Education
Land & Building
Vigilance
Services
Tourism
Art Culture & Language
Labour
Employment
Health
Industries

Tags: DelhiKailash GehlotLatest Newsmanish sisodiaNews1Indiapoltical newsRajkumar Anandupdate news
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे का प्लेबैक,कीमत 1,200 से भी कम

Whatsapp पर बिना मेसेज सीन कर पढ़ सकेंगे मेसेज, शानदार है व्हाट्सऐप की ट्रिक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist