शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

घर से ‘भागे’ इमरान खान, खाली हाथ लौटी पुलिस ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गिरफ्तार करना मकसद नहीं था, ऐसा होता तो…’

by Anu Kadyan
मार्च 5, 2023
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

तोशाखाना मामले में पाकिस्तान पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। इस दौरान पुलिस जब इमरान के कमरे में पुहंची तो वह वहां मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट के जरिए दी है। इसके बाद पुलिस नोटिस देकर लौट आई और कहा कि गिरफ्तारी करना मकसद ही नहीं था। अगर उन्हें गिरफ्तार करना होता तो कोई ताकत नहीं रोक सकती थी। इमरान हमें नहीं मिले, इसलिए नोटिस उनकी तरफ से पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रिसीव किया।

नोटिस में इमरान की गिरफ्तारी का जिक्र नहीं था

वहीं दूसरी तरफ  इमरान खान ने ट्वीट करके पाकिस्तान के PM शाहबाज शरीफ और पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे देश का क्या ही भविष्य होगा, जहां बदमाशों को शासक बना दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि शहबाज शरीफ 8 अरब रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और 16 अरब रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी साबित होने वाले थे। लेकिन जनरल बाजवा ने सुनवाई टालवाकर उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया।

RELATED NEWS

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

अगस्त 13, 2026
Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

अगस्त 13, 2026

इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट में कहा था कि इमरान गिरफ्तारी से बचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उन्हें 7 मार्च को इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होना है। वहीं पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के वाइस चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि पुलिस के नोटिस में इमरान की गिरफ्तारी का जिक्र नहीं किया गया है।

‘मैं इस नाकारा और देश विरोधी सरकार को चेतावनी देता हूं कि…’

इस बीच फवाद चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया तो पाकिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। बता दें कि इमरान के खिलाफ कुल 74 केस दर्ज हैं। ऐसे में वो हर सुनवाई में भी मौजूद नहीं रह सकते।

इससे पहले फवाद ने एक ट्वीट में कहा था कि इमरान को गिरफ्तार करने की कोशिश से हालात गंभीर रूप से बिगड़ सकते हैं। मैं इस नाकारा और देश विरोधी सरकार को चेतावनी देता हूं कि वो गंभीरता से काम करे। देश को किसी और संकट में न धकेले। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से जमान पार्क पहुंचने की अपील की। वहीं इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर इमरान खान की गिरफ्तारी में अड़चन न पैदा करने को लेकर PTI के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि जो लोग कोर्ट के आदेश में बाधा डालेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

क्या है तोशाखाना का मामला

बता दें कि 28 फरवरी को इस्लामाबाद सेशन कोर्ट ने इमरान को सरकारी खजाने यानि तोशाखाना के करोड़ों रुपए के गिफ्ट सस्ते दामों में बेचने का आरोपी माना था। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हुआ।

दरअसल सत्ताधारी पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने चुनाव आयोग के सामने तोशाखाना गिफ्ट का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्टों को कम दामों में बेच दिया। वहीं इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन बेचने पर उन्हें सिर्फ 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।

Tags: ArrestingIMRAN KHANimran khan disappearedislamabad policeNews1Indiapakistan Newstoshakhana case
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Army Denial: पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों को पूरी तरह खारिज...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

अब Amazon Prime पर फ्री में खेल सकेंगे ये गेम्स,जानें कब होगी उपलब्ध

Allahabad High Court: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर बोले जस्टिस शमीम अहमद, ‘गाय को मारने वाला नरक में सड़ता है..’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist