Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

विपक्षी दलों ने ईडी के दफ्तर तक अडाणी समूह के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, जमकर मचा हंगामा, 200 सांसदों का पुलिस कर्मियों ने रोका रास्ता

by Juhi Tomer
March 16, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

संसद सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भारी हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेता जहां अडाणी मामले की जांच के लिए JPC की मांग पर अड़े रहे, वहीं भाजपा के सांसद लंदन में दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग पर डटे रहे। इधर, सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर विपक्ष 16 नेताओं ने बैठक की।

इसमें हिंडनबर्ग -अडाणी रिपोर्ट की जांच के लिए JPC की मांग को लेकर सरकार पर और दबाव बनाने पर सहमति बनी। सभी दलों ने एक सुर में अडाणी मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।इसके अलावा बैठक में यह भी तय हुआ कि अडाणी मामले की जांच को लेकर एक चिट्‌ठी लिखी जाएगी, जिस पर सभी विपक्षी सांसदों के दस्तखत होंगे। इसे ED को सौंपा जाएगा और जांच की मांग की जाएगी। इसके लिए संसद से लेकर ED ऑफिस तक पैदल मार्च किया जाएगा। इससे पहले संसद सत्र के तीसरे दिन भी भाजपा और कांग्रेस के बीच राहुल और अडाणी मु्द्दे को लेकर जमकर टकराव हुआ। वहीं भाजपा ने भी लड़ने के लिए अपना एक मु्द्दा उठा लिया। भाजपा ने जहां एक बार फिर लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर उनसे सदन में माफी की मांग की।

RELATED NEWS

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

June 11, 2026
Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

June 9, 2026

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जमकर मचाया हंगामा

वहीं कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अडाणी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट की JPC से जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। आखिरकार हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 2 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। इसके बाद दोंनो सदनों की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

लेकिन इसके बाद कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की मांग करते हुए बुधवार को संसद भवन से पर्वतन निदेशालय के मुख्यालय की ओर मार्च निकाला। हालंकि पुलिस ने उन्हे विजय चौक पर ही रोक लिया। प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक एसके मिश्रा को ईमेल किए गए पत्र में विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह संस्था अपने अधिकार क्षेत्र का त्याग नहीं कर सकती और उसे जांच करनी चाहिए।

200 सांसदों को रोकने के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष माल्लिकार्जुन खरगे और कई विपक्षी नेता जब ईडी मुख्यालय के लिए संसद भवन से निकले तो पुलिस ने विजय चौक पर उन्हें रोका। पुलिस ने विजय चौक के निकट अवरोधक लगा रखे थे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संवाददाताओं से कहा, “हम अडाणी समूह के घोटाले के मामले में ज्ञापन देने के लिए ईडी निदेशक से मिलने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने हमें रोक लिया और विजय चौक तक भी जानें नहीं दिया। उन्होंने दावा किया, “लाखों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। एलआईसी, स्टेट बैंक और दूसरे कई बैंक बर्बाद हो गए हैं। लोगों के बेंकों में रखे पैसे एक व्यक्ति को दे दिए गए। एक व्यक्ति अचानक से इतना अमीर हो गया। आज इस व्यक्ति की संपत्ति 13 लाख करोड़ रुपये को गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच होनी चाहिए कि अडाणी और मोदी जी का रिश्ता क्या है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सरकार ने 200 सांसदों को रोकने के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया है। वे बात लोकतंत्र की करते हैं, लेकिन हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी रोका जा रहा है। हम तो सिर्फ ED के ऑफिस जाकर अडाणी मामले की डिटेल इन्वेस्टिगेशन के लिए शिकायती चिट्‌ठी देना चाहते थे। हमें रोकना कौन सा लोकतंत्र है।’

Tags: budget 2023budget 2023 indiabudget newsbudget updatesfinance minister nirmala sitharamanjyotiraditya scindiaMallikarjun Khargenarendra modinirmala sitharamanparliament sessionParliament Session 2023Parliament Session LiveParliament Session UpdateRahul GandhiUnion budget 2023
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Piyush Goyal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया पांच देशों की यात्रा को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का बड़ा...

PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Cabinet Meeting:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने पूरे मंत्री परिषद के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक...

Next Post

राजस्थान में कौन बनेगा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, मैदान में 4 प्रमुख चेहरे, जाट या विश्नोई... कौन सा कार्ड खेलेगी कांग्रेस

वेज तंदूरी पुलाव की आसान विधी, स्वाद के साथ सेहत का भी रख पाएंगे ख्याल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist