सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

पंजाब में PM की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर DGP, DIG और SSP घिरे, मान सरकार ने चार्टशीट दाखिल करने की दी मंजूरी

by Anu Kadyan
मार्च 21, 2023
in देश, पंजाब, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। दरअसल अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, आईजी इंदरबीर सिंह और एसएसपी हरमनदीप हंस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि मामले पर एक्शन में देरी को लेकर केंद्र की आलोचना के बाद पंजाब सरकार ने यह कदम उठाया है। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का यह मामला उस वक्त सामने आया था, जब चट्टोपाध्याय राज्य के डीजीपी, इंदरबीर फिरोजपुर के डीआईजी व हंस फिरोजपुर के एसएसपी थे। यह तीनों अधिकारी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर बड़ी पेनल्टी के लिए चार्जशीट होंगे।

जांच समिति ने पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए दी सिफारिश

चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार ने सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए सभी दोषी अधिकारियों की भूमिका को लेकर विस्तृत नोट लिखा है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने केवल तीन IPS की चार्जशीट को ही मंजूरी दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को केवल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

अगस्त 2, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

वहीं बाकी अधिकारियों जैसे कि एडीजीपी नरेश अरोड़ा, आईजी एमएस चिन्ना, जी नागेश्वर राव, राकेश अग्रवाल, एसएसपी चरणजीत सिंह और तत्कालीन डीआईजी सुरजीत सिंह (अब रिटायर्ड) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें इनसे पूछा जाएगा कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। वहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व वाली 5 सदस्यीय समिति ने पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए सिफारिश दी है।

दोषी अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब

चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए सभी दोषी अधिकारियों की भूमिका को लेकर विस्तृत नोट लिखा है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने केवल तीन IPS की चार्जशीट को ही मंजूरी दी। अब गृह विभाग चार्जशीट जारी करेगा। जिसमें दोषी अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। उनका जवाब मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सजा को लेकर एक जांच अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। मुख्य सचिव ने इसे लेकर पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर पंजाब से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है।

जांच समिति की रिपोर्ट पर पंजाब सरकार ने नहीं की कार्रवाई

बता दें कि 5 जनवरी, 2022 को पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जांच समिति नियुक्त की थी। समिति ने 6 महीने पहले ही अपनी रिपोर्ट पेश कर दी थी। रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय की खामियों की ओर इशारा किया गया।

वहीं पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार से कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने की मांग की थी। जिसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा गया था। पिछले साल 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट और केंद्र को रिपोर्ट सौंपी गई थी। सितंबर में इसे पंजाब सराकर को भेजा गया, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं की है।

Tags: Bhagwant Mannchart sheetDGPDIG and SSPlapses in PM's securityNews1Indiapunjab
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

NOISE ने लॉन्च की बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच. AMOLED डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर्स से लैस

Ponniyin Selvan 2 जल्द होगी रिलीज AR Rahman ने Mani Ratnam के साथ शेयर की तस्वीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist