गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP: ‘सपा की छत्रछाया में पले बढ़े माफिया…’, उमेश पाल हत्याकांड को लेकर अखिलेश पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

by Anu Kadyan
अप्रैल 2, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उमेश पाल शूटआउट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही अपनी छत्रछाया में इन माफियों को पाला है। सपा ने ही माफिया और अपराधियों को पनाह देने के काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि उमेश पाल की निर्ममता से हत्या की गई है उसपर प्रश्नचिन्ह लगाना उचित नहीं है। प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह से देख रही है।

“अखिलेश की जिंदगी राजकुमार की तरह है”

अखिलेश यादव ने कानपुर में आरोप लगाया था कि उमेश पाल मामले को लेकर बीजेपी हिंदू-मुस्लिम कराना चाहती है। वहीं बस्ती में रोडवेज बस को पुलिसकर्मियों और यात्रियों द्वारा धक्का लगाने को लेकर अखिलेश के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश को यह नहीं पता है कि 2017 से पहले उन्होंने प्रदेश की क्या हालत कर रखी थी।
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के पैरों के तले जमीन खिसक चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा लिखे कमेंट पर न्यूज़ बनती है। वो यही चाहते हैं कि न्यूज़ में बने रहे और करना कुछ ना पड़े। उनकी जिंदगी राजकुमार की तरह है। जनता के दुख दर्द का उन्हें कोई पता नहीं है। 2017 के पहले उन्होंने प्रयागराज को क्या बना कर रख दिया है सबको पता है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026

मुगल इतिहास बच्चों को हमारी संस्कृति से अलग कर रहा है

इस बीच ब्रजेश पाठक यूपी बोर्ड की 12वीं की इतिहास की पाठ्य पुस्तक से मुगल का इतिहास चैप्टर हटाए जाने को लेकर भी बोले। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपनी नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना चाहते हैं। पुराने काल में हमारी संस्कृति से लोगों को वंचित किया जा रहा था। हम अपनी असली संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।
डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2025 के महाकुंभ आयोजन को लेकर हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

कोरोना को लेकर भी यूपी सरकार ने बेहतर काम किया

वहीं देश में कोविड के बढ़ रहे मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यूपी में कोविड के जो मरीज मिले हैं अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम हैं। अस्पतालों की स्थिति यह है कि कोई मरीज अस्पताल नहीं गया है। सर्दी जुकाम के लक्षण आने के बाद मरीज 3 दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी कर कहा है कि कोविड मरीज पाए जाने पर होम आइसोलेशन में इलाज करें। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करें। कोविड को लेकर अस्पतालों को भी पूरी तरह से तैयार रखें।

बीजेपी 2024 में 2014 का परिणाम फिर से दोहरायेगी

2024 के चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी 2024 में 2014 का परिणाम फिर से दोहरायेगी।

Tags: Akhilesh YadavBJPcovidelection 2024mugal historyNews1IndiaUP NewsupdeputycmUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Next Post

अतीक का एक और नौकर हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता के पिता से मिलने गया था शाहरुख, STF ने दबोचा

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, 3 की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In