गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sultanpur: बहला फुसलाकर युवती को शहर ले गया, फिर मालिक के साथ मिलकर की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पेट्रोल डाल कर जलाया

by Anu Kadyan
अप्रैल 7, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर दूसरे शहर भगा ले जाने और वहां साथी के साथ मिलकर दुराचार के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप ये भी है कि आरोपियों ने विरोध करने पर किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना चार माह पुरानी है। किशोरी का लखनऊ में इलाज चल रहा है, वो जिंदगी मौत से जूझ रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां बीते जनवरी महीने में किशोरी अपने मामा के साथ गांव गई थी। 30 जनवरी को बहरी गांव निवासी महावीर उर्फ बीरे किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। करीब दो महीने बीतने के बाद 28 मार्च को किशोरी के पिता के मोबाइल पर फोन आया कि वह बुरी तरह से जल चुकी है और गुजरात के सूरत जिले के एक अस्पताल में भर्ती है। जिस पर किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में मदद मांगी। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर सेमरी चौकी इंचार्ज कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम परिजन के साथ सूरत के उस अस्पताल में पहुंची जहां किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस की मदद से किशोरी को सुल्तानपुर लाया गया।

RELATED NEWS

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

किशोरी ने बताई आपबीती

वहीं पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर सूरत भगा ले गया। जहां पर उससे एक दिन युवक और उसके मालिक ने उससे जबरदस्ती करनी चाही।

युवती ने बताया कि मना करने पर गुस्साएं दोनों लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीख पुकार लगाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके पिता को फोन करके घटना की सूचना दी गई। इस घटना में किशोरी का शरीर बुरी तरह जल गया है। पीड़िता के पिता ने जयसिंहपुर कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Tags: kidnappingNews1IndiasultanpurSultanpur Breaking News in Hindisultanpur latest news todaySultanpur NewsSultanpur News In HindiSultanpur News TodayTried to rapeUP NewsUttar Pradeshसुल्तानपुर न्यूज़सुल्तानपुर समाचार
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

Agra: कुख्यात हरेंद्र राणा का बदला ठिकाना, गाजियाबाद जिला कारागार से आगरा जिला जेल में हुए शिफ्ट, रखी जाएगी कड़ी निगरानी

नौकरी तलाश में जुटे युवाओं के लिए सुनहेरा मौका, यूपीएससी ने 146 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In