Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Virat Kohli VS Gautam Gambhir: गलती किसकी थी? कौन था लड़ाई की वजह? विस्तार से जानिए पूरा मामला

Virat Kohli VS Gautam Gambhir: गलती किसकी थी? कौन था लड़ाई की वजह? विस्तार से जानिए पूरा मामला

मैदान पर अक्सर खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं,कई बार तीखी नोंक झोंक भी हो जाती है तो कई बार हिंसक नोकझोंक यानी लात घूंसे भी चल जाते हैं। वैसे तो इस तरह के तमाम मामले हमें अंतर्राष्ट्रीय मैचों में देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार IPL 2023 में हमें एक ऐसा झगड़ा होते हुए दिखा जिसकी कहीं ना कहीं लोगों को उम्मीद तो थी लेकिन बात इस हद तक बढ़ जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा।

by Vikas Baghel
03/05/2023

हम बात कर रहे हैं विराट कोहली(Virat Kohli) और गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) के बीच हुई लड़ाई की। इस वीडियो में आप जानेंगे कि आखिर लड़ाई की वजह क्या थी, कौन जिम्मेदार था, किसने क्या कहा और किसे क्या सजा मिली। इसके अलावा तमाम तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए हम ये भी जानेंगे कि आखिर इस पूरे मामले में गलती किसकी थी?

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026

वैसे तो ये लड़ाई 1 मई को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में IPL के 43वें मैच में RCB और LSG के बीच हुई लेकिन असल मायने में इस लड़ाई का बीज LSG के मेंटॉर गौतम गंभीर और गेंदबाज आवेश खान(Avesh Khan) ने 10 अप्रैल वाले मैच में पहले ही बो दिया था जब दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार आमने सामने आईं थीं। तब 2012 रन बनाने के बावजूद भी RCB आखरी गेंद पर इस मैच को हार गई थी और जैसे ही लखनऊ ने मैच जीता माहौल गर्मा गया था, आवेश खान ने हैलमेट को जमीन में दे मारा और काफी अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया इसके बाद बची खुची करस गौतम गंभीर ने पूरी कर दी। गंभीर को जीत की इतनी खुशी थी कि उन्होने मुंह पर उंगली लगाकर मैदान के RCB फैंस को चुप रहने का इशारा कर दिया। सीधे शब्दों में कहें तो उस दिन गंभीर और आवेश की वजह से RCB की काफी छीछालेदर हुई।

एक बार अपमान का घूंट पी चुकी विराट की टीम RCB के पास 1 मई को हिसाब चुकाने का मौका था और LSG को उन्ही के अंदाज में सबक सिखाने का भी पूरा मौका था जिसे RCB कतई नहीं चूकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने भले ही सिर्फ 126 रन बना पाए लेकिन फिर भी तगड़ी टक्कर देते हुए उन्होने 18 रनों से इस मैच को लखनऊ के मुंह से छीन लिया। बस फिर क्या था विराट एंड कंपनी को मौका मिला और विराट ने बखूबी चौका लगाया। जिस तरह लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर ने मुंह पर ऊँगली लगाकर पोज दिया था, RCB की जीत के बाद विराट ने भी सेम टू सेम काम किया और LSG वालों को जलाने की कोशिश की।

अब जानते हैं कि 1 मई को क्या क्या हुआ, सूत्रों की मानें तो पहले तो बीच मैच में कोहली ने काइल मेयर्स(Kyle Mayers) को कुछ गाली दी, जिसके बाद मेयर्स ने भी कुछ कहा और थोड़ी-थोड़ी नोक झोंक हुई। इसके बाद मैच खत्म हुआ और सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इतमें में कोहली ने नवीन उल हक(Naveen Ul Haq) से भी कुछ कह दिया जिसके बाद नवीन भड़क गए जिसके बाद उन्हें मेक्सवेल ने समझाया। अब बारी थी प्रेजेंटेशन सेरेमनी की और यहां हुआ असली पंगा। काइल मेयर्स ने विराट से पूछा कि आपने मुझे गाली क्यों दी, कोहली ने जवाब में कुछ कहा, इतने में गौतम गंभीर आ गए और मेयर्स को ले गए। थोड़ी देक तक हालात तना तनी के बने रहे फिर कोहली ने गंभीर से कहा कि आप बीच में क्यों आ रहे हैं? ये सुनकर गौतम बोले की मेरे खिलाड़ी मेरा परिवार हैं और मेरे परिवार को कोई गाली दे तो उसे मैं खुद गाली ही समझूंगा। फिर विराट ने कहा कि तो आप अपने परिवार को संभालिए। बस इतने में फिर से मामला गर्म हो गया और कुछ देर और तूतू-मैंमैं चली।

अब पूरा घटनाक्रम जानने के बाद ये जानते हैं कि गलती आखिर किसकी थी?

देखिए पिछले मैच में हुई छीछालेदर से RCB के विराट कोहली पहले ही भरे हुए थे, ऊपर से नवीन उल हक ने आग में घी डाल दिया। लेकिन विराट कोहली इतने महान और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते भी मैदान पर अगर गाली गलौच करेंगे, जूनियर खिलाड़ी से बहस करेंगे तो ये उनके लेवल का काम नहीं है जिससे उन्हें परहेज ही करना चाहिए क्योंकि कहां द ग्रेट विराट कोहली और कहां वो नवीन उल हक जिन्हें इस फाइट से पहल कोई जानता भी नहीं था। लेकिन जिस तरह से पहले वाले मैच में आवेश खान और गौतम गंभीर ने RCB का मजाक सा उड़ाया था उसके बाद इन्हें भी ये समझना चाहिए था कि कोहली कहां चुप रहने वाले हैं और मौका मिलते ही विराट ने हिसाब चुक्ता भी कर दिया।

अब बात गौतम गंभीर की, गंभीर अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते थे, जब वे खेला करते थे लेकिन अब वे एक टीम के मेंटॉर हैं और एक मेंटॉर होने के नाते कम से कम उन्हें तो विवाद में नहीं पड़ना चाहिए था। क्योंकि अगर आपके हेड ही मैदान पर गुंडागर्दी करेंगे तो उस टीम का एक नेट बॉलर भी अपने आप को अतीक अहमद तो समझेगा ही।

कुल मिलाकर पूरी गलती किसी एक की नहीं थी मगर नवीन उल हक को विराट से पंगा नहीं लेना चाहिए था क्योंकि विराट उनसे बहुत ही ज्यादा सीनियर हैं। उसके बाद गंभीर को भी अपनी पलटन पर थोड़ा लगाम लगा कर रखनी चाहिए थी। इसके अलावा अगर गाली वाली बात सच है तो ये विराट की गलती है, उन्हें मैदान पर यूं गली के गुंडे की तरह गाली गलौच नहीं करनी चाहिए थी।

किसे क्या सजा मिली –

BCCI ने इस मामले पर कड़ा रूख अपनाया और खूब जुर्माना लगाया। विराट कोहली और गौतम गंभीर पर पूरी मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया वहीं नवीन उल हक को भी 50% मैच फीस की चपत लगी।

कहानी अभी बाकी है –

मैदान पर तो लड़ाई खत्म हो गई लेकिन फिर शुरू हुआ सोशल मीडिया का युद्ध, लोगों ने पूरे मामले के खूब मजे लिए, हर कोई घर के बुजुर्ग की तरह कोहली और गंभीर को ज्ञान देने लगा, कट्टर फैंस ने तो हद ही कर दी और सभी इसके इंतजार में थे कि अब कोई हलचल फिर होगी। तभी विराट कोहली और नवीन उल हक दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस लगाया और लोगों को नया मसाला दे दिया।

विराट ने स्टोरी पर पूर्व रोमन समार्ट मार्कस औरिलियस का एक कोट चेप दिया जिसमें लिखा था “हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं है, हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक दृष्टिकोण है, सत्य नहीं”नवीन भी स्टोरी लगाने में पीछे नहीं रहे, उन्होनें लिखा “आपको वह मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा होना चाहिए और ऐसा ही होता है” कुल मिलाकर मैदान पर भी बवाल हुआ और सोशल मीडिया पर भी लेकिन IPL अभी बाकी है मेरे दोस्त, लीग स्टेज में तो RCB और LSG का अब कोई मैच नहीं है लेकिन अगर दोनों टीमों में प्लऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया तो दोनों टीमें फिर से आमने सामने हो सकती हैं और फिर से फैंस को हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा।

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

August 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

August 18, 2026
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

August 18, 2026
Next Post

UP Nikay Chunav 2023 Live: करीब आई पहले चरण के लिए मतदान की घड़ी, 2.40 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट..

UP Nikay Chunav 2023 Live: नगर पालिका अध्यक्ष की 104 सीटों में से 103 पर वोटिंग,1069 प्रत्याशी मैदान में

UP Nikay Chunav Voting: 9 मंडलों के 37 जिलों वोटिंग शुरू, जानेंगे कौन किसपर पड़ेगा भारी

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India