बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

Neeraj Chopra ने फिर रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतकर बने ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

कतर के दोहा में चल रही डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने नंबर एक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। नीरज ने डायमंड लीग में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है जिसके साथ ही वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

by Vikas Baghel
मई 6, 2023
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के दिग्गज जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chora) ने फिर से इतिहास रच दिया है।गोल्ड मेडल जीतना तो नीरज के लिए आम सी बात ही हो गई है लेकिन इस बार नीरज ने कुछ ऐसा कर दिया है जो आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था।

बता दें 5 मई को कतर के दोहा(Doha) में चल रही डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने नंबर एक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। नीरज ने डायमंड लीग(Diamond League) में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है जिसके साथ ही वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

RELATED NEWS

Neeraj Chopra wins Golden Spike Meet 2025

Neeraj Chopra की नई उड़ान कौन से मीट में मारी बाज़ी, पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरी जीत

जून 25, 2025
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को ट्रोलर्स ने सवालों में घेरा, अरशद को भारत बुलाने पर क्यों बनी मुसीबत ?

अप्रैल 25, 2025

नीरज ने किया अबतक का बेस्ट थ्रो-

नीरज ने मेंस लीग के फाइनल राउंड में पहली बार में ही 88.67 मीटर दूर भाला फेंका, ये नीरज के पूरे करियर का सबसे बेस्ट थ्रो था। नीरज के गोल्ड के लिए ये एक थ्रो ही काफी था, इसी थ्रो के साथ नीरज ने इस साल का पहला और डायमंड लीग का दूसरा गोल्ड जीता। बता दें इससे पहले साल 2022 में नीरज ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुई डायमंड लीग में इस लीग का पहला गोल्ड जीता था।

अबतक 6 गोल्ड और 1 सिल्वर जीत चुके हैं नीरज –

नीरज चोपड़ा भारत के सर्वश्रेष्ठ कुषल खिलाड़ियो में से एक हैं उन्होंने अबतक बड़े टूर्नामेंटों में भारत को 6 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जिताया है।

-2016 में नीरज ने साउथ एशियन गेम्स 2016 में पहला गोल्ड मेडल जीता था।

-2017 में नीरज चोपड़ा ने एशियन चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीता।

-2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज ने गोल्ड जीता।

-2018 के एशियन चैंपियनशिप में एक बार फिर नीरज ने गोल्ड जीता।

-2020 के टोक्यो ऑलम्पिक में पहली बार नीरज चोपड़ा ने ऑलम्पिक गोल्ड जीता।

-2022 में नीरज ने डायमंड लीग में पहला गोल्ड मेडल जीता।

– 2022 में नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार खेले और यहां उन्होने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

-2023 में नीरज ने दूसरी बार डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता जिसके बाद वे भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने लगातार दो बार डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता हो।

फाइनल में हुई कांटे की टक्कर, सिर्फ 0.04 मीटर से जीते नीरज –

डायमंड लीग की जेविलन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेड के बीच एकदम कांटे की टक्कर देखने को मिली। गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल के विजेता में सिर्फ 0.04 मीटर का ही फर्क था। पूरे 6 राउंड में नीरज ने सबसे दूर अपना पहला थ्रो फेंका, ये थ्रो 88.67 मीटर का था। इसके अलावा नीरज ने दूसरा थ्रो 86.04, तीसरा थ्रो 58.47, चौथा थ्रो फाउल, पांचवा थ्रो 84.37 और छठा थ्रो 86.52 मीटर दूर फेंका।

जवाब में चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेड ने अपना दूसरा थ्रो 86.63 मीटर दूर फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। मतलब नीरज चोपड़ा का 86.67 और जैकब वाडलेड के 86.63 के थ्रो में सिर्फ 0.04 मीटर का फासला था जिसके चलते नीरज ने गोल्ड जीता और जैकब ने सिल्वर।

Tags: doha diamond league neeraj choprahow to watch neeraj chopraneeraj chopraneeraj chopra bollywoodneeraj chopra danceneeraj chopra diamond leagueneeraj chopra diamond league 2023neeraj chopra javelinneeraj chopra javelin throwneeraj chopra latest newsneeraj chopra matchneeraj chopra newsneeraj chopra recordneeraj chopra statusneeraj chopra team indianeeraj chopra tokyo 2020neeraj chopra wins doha diamond leaguenerraj chopra
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Neeraj Chopra wins Golden Spike Meet 2025

Neeraj Chopra की नई उड़ान कौन से मीट में मारी बाज़ी, पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरी जीत

by SYED BUSHRA
जून 25, 2025

Neeraj Chopra Shines Again:भारत के गोल्डन बॉय और जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने कमाल के खेल...

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को ट्रोलर्स ने सवालों में घेरा, अरशद को भारत बुलाने पर क्यों बनी मुसीबत ?

by Gulshan
अप्रैल 25, 2025

Neeraj Chopra : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की...

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

by Ahmed Naseem
जनवरी 20, 2025

Neeraj chopra wedding: भारत के सबसे चहेते एथलीट और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अचानक अपनी शादी की घोषणा...

Lucknow News

Lucknow News: नीरज चोपड़ा ने हजरतगंज में पी शर्मा की चाय, दुकान पर लगी फैंस की भारी भीड़

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 19, 2024

Lucknow News: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शनिवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने अदब और तहजीब के इस शहर...

Neeraj Chopra , Neeraj Chopra phone number

Viral News: पहले खिंचवाई फोटो, फिर लड़की ने नीरज चोपड़ा से कर दी ये डिमांड… जानें फिर क्या हुआ

by Gulshan
सितम्बर 17, 2024

Viral News : डायमंड लीग 2024 का फाइनल भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन नीरज चोपड़ा अब भी सुर्खियों...

Next Post

Lahore: मारा गया खालिस्तान कमांडो चीफ परमजीत पंजवार, हत्यारों ने ऐसे किया काम तमाम

जम्मू में सैनिक शहीद हो रहे..मणिपुर जल रहा है और पीएम मोदी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं-असदुद्दीन ओवैसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist