Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 22 जिलों में हो सकती है बारिश!

एसके बाजपेई by एसके बाजपेई
June 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में जल्दी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि  आज शाम से इसका असर शुरू होगा। चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार जताए जा रहे है। सरकार द्वारा  कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का दिखेगा कहर 

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। अब इस तूफैान ने अपना कहर उत्तर प्रदेश में भी दिखाना शुरू कर दिया है।  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

March 11, 2026

बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी

मंगलवार 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में आसमानी बादल छाए रहेंगे। चक्रवाती तूफान का असर नजर आएगा।

मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी

जल्द उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी। फिलहाल मानसून दक्षिण पश्चिम पूर्व बिहार के पास ठहरा हुआ है। आगे बढ़ने के लिए फिलहाल स्थिति अनुकूल नहीं है। 2 से 3 दिनों में इसके बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ केंद्रित है जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार को कई जिलों में गर्मी का लहर बना रहेगा।
प्रयागराज को सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। वहीं तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्व बिहार के पास रुका हुआ है। 21-22 जून से इसके पूर्व भारत के बचे हिस्से में पहुंचने के लिए स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के साथ ही राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात की एंट्री हो चुकी है। 3 दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी फिलहाल बहुत ज्यादा बनी हुई है।

 

Share197Tweet123Share49
एसके बाजपेई

एसके बाजपेई

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी...

Next Post

आदिपुरुष को लेकर AAP सांसद संजय सिंह का गुस्सा, बोले- बीजेपी को मांगनी चाहिए माफी..

World Cup 2023 का ब्लू प्रिंट तैयार, BCCI ने जारी की वेन्यूस् की लिस्ट, इन 10 टीमों के बीच इन 12 स्टेडियमों में होगा ODI का दंगल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist