मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Service Bill: राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देख बीजेपी को आया गुस्सा, BJP ने कहा- ये कांग्रेस की सनक

by Juhi Tomer
अगस्त 8, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली सेवा बिल कल यानी सोमवार रात को राज्यसभा में पारित हो गया। सत्तासीन NDA और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A दोनों ही पक्षों ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि एनडीएको 102 के मुकाबले 131 वोटों से जीत हासिल हुई। कांग्रेस ने एक – एक वोट के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन वह बिल को पारित होने से नहीं रोक पाई। इसी बीच कांग्रेस ने इस बिल को पारित करने से रोकने के लिए खराब सेहत के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को भी राज्यसभा में वो​टिंग के लिए बुलाया था। मनमोहन सिंह की उम्र 90 साल की है। इसके बावजूद वे पूरी बहस और वोटिंग के दौरान व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। इस बीच इसे लेकर भी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई। बीजेपी ने मनमोहन सिंह की खराब सेहत और उम्र के बावजूद उन्हें सदन में बुलाए जाने को अमानवीय बताया है।

बीजेपी ने कांग्रेस को बताया बेहद शर्मनाक 

बता दें कि 90 साल के मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद में पहुंचे थे। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “देश कांग्रेस की ये सनक याद रखेगा। कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हील चेयर पर बैठाए रखा, वो भी सिर्फ़ अपना बेईमान गठबंधन ज़िंदा रखने के लिए! बेहद शर्मनाक!” इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री की सदन में व्हीलचेयर पर बैठे कार्यवाही में हिस्सा लेने की तस्वीर भी शेयर की है।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

बता दें कि इस टवीट् को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बौखला गई उन्होंने कहा, लोकतंत्र के लिए डॉक्टर साहब का यह समर्पण बताता है कि वह देश के संविधान में कितनी आस्था रखते हैं । श्रीनेत ने इस बात को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान से भी जोड़ दिया। उन्होंने लिखा, ‘ऐसे वक्त में जब भाजपा ने अपने वरिष्ठों को मानसिक तौर पर कोमा में भेज दिया है तो वहीं मनमोहन सिंह हमारे लिए प्रेरणा और साहस बने हुए हैं। अपने मास्टर को बताइए कि वे कुछ सीखें ।कांग्रेस के अलावा बौखलाए राघव चड्ढा ने लिखा, ‘राज्यसभा में मनमोहन सिंह काले अध्यादेश के खिलाफ हमारे लिए एक मशाल बनकर बैठे रहे। लोकतंत्र और संविधान के लिए उनका समर्पण हमारे लिए प्रेरणा की बात है। हम उनका बहुत सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। धन्यवाद सर ! ‘

दरअसल विपक्ष ने दिल्ली सेवा बिल को राज्यसभा में रोकने के लिए पूरी फील्डिंग जमा रखी थी, लेकिन इसके बाद भी उसे एनडीए के मुकाबले 102 वोट ही मिल सके। फिलहाल राज्यसभा में 238 सांसद हैं, जबकि 7 सीटें खाली हैं। मनमोहन सिंह के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन भी खराब स्वास्थ्य के बावजूद सदन में आए थे। बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन की वजह से बड़ी बढ़त मिल गई। इसके अलावा टीडीपी का भी एक वोट हासिल हो गया। इस तरह भाजपा ने विपक्षी एकजुटता के बाद भी बाजी मार ली।

Tags: 90 years oldBJP took a digCongress and AAP gave this answercongress vs bjpDelhi Ordinance Billmanmohan singh and delhi seva billmanmohan singh in rajyasabhamanmohan singh newsparliament monsoon sessionPM Modipoor healthRAJYA SABHAstill brought Manmohan Singh to the House
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post

IND vs WI: भारत के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, मैच हारने पर गंवानी पड़ेगी सीरीज

Barabanki: नेपाल से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In