Sunday, November 29, 2026 4:21 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान ए ने 50 ओवर में 216 रन बनाए। रविंदू फर्नांडो, वानुजा सहन और गरुका संकेत की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को रोक दिया।

by Kirtika Tyagi
29/11/2026

पाकिस्तान ए की टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। श्रीलंका ए के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान ए की टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। श्रीलंका ए के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालत ऐसी हो गई थी कि टीम के लिए 200 रन बनाना भी मुश्किल लग रहा था। हालांकि, किसी तरह पाकिस्तान ए ने पूरे 50 ओवर खेलकर 216 रन बनाए।

श्रीलंका ए की ओर से स्पिन गेंदबाज रविंदू फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा वानुजा सहन और गरुका संकेत ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया।

RELATED NEWS

Asia Cup Rising Stars 2026: दो शतक के बाद सेमीफाइनल में भी तिलक वर्मा का धमाका, जड़ा शानदार अर्धशतक

Asia Cup Rising Stars 2026: दो शतक के बाद सेमीफाइनल में भी तिलक वर्मा का धमाका, जड़ा शानदार अर्धशतक

November 26, 2026

फाइनल में पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी हुई फेल

रविवार, 29 नवंबर को दोहा में पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पाकिस्तान ए ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए को किसी तरह हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

हालांकि, फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी ने एक बार फिर टीम की कमजोरियों को सामने ला दिया। टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा ओपनर माज सदाकत तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। इससे टीम की शुरुआत खराब हो गई।

शाहजेब खान ने बनाए सबसे ज्यादा 60 रन

माज सदाकत के आउट होने के बाद शमील हुसैन और शाहजेब खान ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच साझेदारी तो हुई, लेकिन बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। इसके बाद भी पाकिस्तान ए की मुश्किलें कम नहीं हुईं और लगातार विकेट गिरते रहे।

शाहजेब खान ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने पाकिस्तान ए की तरफ से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। इसके बावजूद टीम की हालत इतनी खराब हो गई कि एक समय 163 रन पर ही उसके 8 विकेट गिर चुके थे।

ऐसे मुश्किल समय में रोहेल नजीर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 37 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को किसी तरह 200 रन के पार पहुंचाया। उनकी इस पारी की मदद से पाकिस्तान ए पूरे 50 ओवर में 216 रन बनाने में सफल रही।

रविंदू फर्नांडो और वानुजा सहन ने बरपाया कहर

श्रीलंका ए की शानदार गेंदबाजी के पीछे ऑफ स्पिनर रविंदू फर्नांडो और बाएं हाथ के स्पिनर वानुजा सहन का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया।

रविंदू फर्नांडो ने माज सदाकत और शाहजेब खान जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, वानुजा सहन ने ऑलराउंडर फरहान यूसफ को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

इन दोनों स्पिन गेंदबाजों के अलावा मीडियम पेसर गरुका संकेत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने शमील हुसैन और रोहेल नजीर को आउट करके पाकिस्तान ए की मुश्किलें बढ़ा दीं।

इस तरह श्रीलंका ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ए को 216 रन पर रोक दिया। अब श्रीलंकाई टीम के सामने इस लक्ष्य को हासिल करके एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीतने की चुनौती है।

 

Related Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: दो शतक के बाद सेमीफाइनल में भी तिलक वर्मा का धमाका, जड़ा शानदार अर्धशतक

Asia Cup Rising Stars 2026: दो शतक के बाद सेमीफाइनल में भी तिलक वर्मा का धमाका, जड़ा शानदार अर्धशतक

November 26, 2026
Next Post
MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

POPULAR POST

Kannauj Road Accident, Agra Lucknow Expressway, School Bus Acciden

Kannauj Accident:कन्नौज हादसे में इकलौते बेटे को खोकर टूटा पिता, अफसर बनाने का सपना रह गया अधूरा

November 23, 2026
Vaibhav Suryavanshi: दो मैचों में लगाए 31 छक्के, श्रीलंका के खिलाफ भी मचाया धमाल; क्या अब पाकिस्तान की बारी?

Vaibhav Suryavanshi: दो मैचों में लगाए 31 छक्के, श्रीलंका के खिलाफ भी मचाया धमाल; क्या अब पाकिस्तान की बारी?

November 26, 2026
मुजफ्फरनगर के हर्षित ने यूपी के लिए जीता रजत पदक, 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हासिल किया दूसरा स्थान

मुजफ्फरनगर के हर्षित ने यूपी के लिए जीता रजत पदक, 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हासिल किया दूसरा स्थान

November 28, 2026
Sooryavanshi Double Century: गेंदबाजों की बखिया उधेड़ ठोका दोहरा शतक, जानिए कैसे 52 गेंदों में बना इतिहास

Sooryavanshi Double Century: गेंदबाजों की बखिया उधेड़ ठोका दोहरा शतक, जानिए कैसे 52 गेंदों में बना इतिहास

November 24, 2026
UPI refund complaint process

UPI Payment Failed: पैसे कट गए लेकिन भुगतान फेल, तो क्या करें जानिए पूरा तरीका

November 22, 2026
Winter Migraine: सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

Winter Migraine: सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

November 24, 2026

LATEST

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

November 29, 2026
MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

November 29, 2026
Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

November 29, 2026
CM योगी ने  कौन सा वीडियो शेयर कर लिखा, “सत्य सनातन की ज्योति शाश्वत है…वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा

CM योगी ने कौन सा वीडियो शेयर कर लिखा, “सत्य सनातन की ज्योति शाश्वत है…वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा

November 29, 2026
Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर युवती पर तेजाब फेंका, माता-पिता पर चाकू से किया हमला

Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर युवती पर तेजाब फेंका, माता-पिता पर चाकू से किया हमला

November 29, 2026
Vinod Kambli: मुश्किल दौर से गुजर रहे विनोद कांबली, मदद के लिए आगे आए डिप्टी CM शिंदे

Vinod Kambli: मुश्किल दौर से गुजर रहे विनोद कांबली, मदद के लिए आगे आए डिप्टी CM शिंदे

November 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India