शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सपा की बैठक में मचा हंगामा, जमकर हुई नोकझोंक, 35 लाख में टिकट बेचने का खुला आरोप

by Juhi Tomer
अगस्त 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती और पार्टी की मासिक बैठक में सपा कार्यालय पर बवाल हो गया। पार्टी के मीरगंज से पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने टिकट बेचने के सनसनीखेज आरोप लगाकर जिला संगठन पर सवाल खड़े कर दिए। इसको लेकर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और पूर्व विधायक सुल्तान में नोकझोंक हुई। इस पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी गई है।

संगठन पर पैसे लेकर टिकट वितरण करने का आरोप

पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने बताया कि मुद्दा ये है कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाए। शाही में नौ बार का जो चेयरमैन है उसका टिकट काटकर बसपा से आए व्यक्ति को टिकट दे दिया। वह गलत काम करता है। अगर टिकट बदलता नहीं तो सपा जीत जाती। वह जिसे चुनाव लड़ाना चाहते थे वह फतेहगंज पश्चिमी में इमराना कुमा तीन हजार वोटो से जीती है। उनसे बिना पूछे सपा ने जिसकों टिकट दिया उसे सिर्फ 270 वोट मिले।

RELATED NEWS

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

जिले के संगठन ने पैसे लेकर टिकट का वितरण किया। सही टिकट देते तो पार्टी की यह हालत नहीं होती। वह नौ बार चुनाव लड़े, तीन बार के एमएलए है। चीनी मील के उपाध्यक्ष है। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव में सपा ने टिकट में घपला किया जिस वजह से सपा का बुरा हाल किया। हाईकमान ने आदेश दिया था जो जिस विधानसभा का प्रभारी है उसकी मर्जी से टिकट दिया जाए। हारेगा तो उसकी जिम्मेदारी होगी और जीतेगा तो उसकी जिम्मेदारी होगी। फतेहगंज पश्चिमी और शाही में उनकी मर्जी से टिकट नहीं दिया गया।

सपा बैठक में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि पूर्व विधायक सुल्तान बेग को बैठक में बुलाया गया। सुल्तान बेग ने मंच पर कहा कि निकाय चुनाव में उनके कहने से दो टिकट शीशगढ़ और मीरगंज कर दिए गए, जबकि दो उनके कहने से नहीं किए। आरोप है कि इन्हीं बातों का जिक्र करते हुए सुल्तान बेग ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों में नोकझोंक हो गई। सुल्तान बेग को शिव चरन कश्यप ने बैठाने का प्रयास किया तो कुछ लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुल्तान बेग को बैठाने के बाद बैठक दोबरा से शुरू की गई।

हंगामेदार रही सपा की बैठक, पार्टी नेताओं ने मामला संभाला

सपा की बैठक में माहौल गरमाने के बाद सपा जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप और पूर्व विधायक सुल्तान बेग खड़े हो गए। उनके बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया, सपा नेता प्रमोद बिष्ट, हरिशंकर यादव समेत कई लोग खड़े हो गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। काफी मुश्किल से मामला निपटा। इसके बाद सुल्तान बेग बैठक से बाहर चले गए।

Tags: "Ruckus in sp meetingAkhilesh YadavBareilly Hindi SamacharBareilly NewsBareilly News In Hindicity specialLatest Bareilly News in Hindiloksabha chunav 2024nikay chunavSamajwadi Partysp former mlaticket distributionUP News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post

Haryana Nuh Clash: नूंह में जिस होटल की छत से हुआ था पथराव, उस पर हुआ बुलडोजर का वार

Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist