रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

कानपुर के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन के दिन 18 वर्षीय यशी अचानक घर के आंगन में बने 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। घंटों चले रेस्क्यू के बाद शव निकाला गया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur Yashi Accident
Share on FacebookShare on Twitter

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। 18 वर्षीय यशी घर के आंगन में अचानक बनी करीब 25 फीट गहरी खाई में समा गई। देखते ही देखते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद यशी का शव बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बहन आंखों के सामने

यशी चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन अनूपा रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी। बहन की आंखों के सामने ही यशी गहरे गड्ढे में गिर गई। अनूपा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मां से लिपटकर बार-बार यही कह रही थी कि अगर यशी रस्सी पकड़ लेती तो वह उसे बाहर खींच लेती। इस हादसे ने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

अधूरे रह गए सपने

यशी ने पिछले साल ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसे सजने-संवरने का काफी शौक था और वह कुछ समय से ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी कर रही थी। पिता विनोद ने बताया कि परिवार ने सोचा था कि अगले साल बेटी के लिए अच्छा रिश्ता तलाशकर उसकी शादी करेंगे। जिस आंगन में बेटी की शादी का मंडप सजाने के सपने देखे थे, वहीं अब उसकी मौत का मातम पसरा है।

भाई ने खोई बहन

यशी के इकलौते भाई भास्कर के लिए भी यह रक्षाबंधन कभी न भूलने वाला दुख बन गया। वह छुट्टी लेकर बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ ही देर में परिवार की सबसे छोटी बेटी हमेशा के लिए चली जाएगी। भास्कर ने कहा कि यशी ही घर में शादी के लिए बची थी। जिस बहन की डोली को कंधा देना था, अब उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ा।

बोरिंग से हादसा

परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक साल पहले घर के आंगन में दो जगह 10-10 फीट की बोरिंग कराई गई थी। पानी नहीं मिलने पर करीब 10 मीटर दूर गली के पास भी बोरिंग कराई गई। आंगन की बोरिंग को बाद में सीमेंट से बंद कर दिया गया था। हादसे से तीन दिन पहले जमीन का कुछ हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दिया था, जिसे परिवार ने मिट्टी डालकर बराबर कर दिया था। आशंका है कि बोरिंग के कारण जमीन के भीतर मिट्टी धीरे-धीरे खिसकती रही और अचानक बड़ा गड्ढा बन गया।

घर तोड़कर बचाव

यशी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आंगन में जेसीबी और पोकलैंड जैसी भारी मशीनें पहुंचाने की जगह नहीं थी। इसके चलते बचाव अभियान के लिए घर के कई हिस्सों को तोड़ना पड़ा। बरामदा, टिन शेड, सीढ़ी और बाथरूम तक हटाए गए, ताकि मशीनों और बचाव दल को गड्ढे तक पहुंचने का रास्ता मिल सके। घंटों की मशक्कत के बाद यशी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक परिवार अपनी बेटी को खो चुका था।

Tags: Kanpur NewsRaksha Bandhan TragedyUP News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post
Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In