सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

One Nation, One Election: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसलिए समिति में शामिल होने से किया मना

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 3, 2023
in TOP NEWS, देश
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसलिए समिति में शामिल होने से किया मना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसलिए समिति में शामिल होने से किया मना

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने बताया था कि पांच दिवसीय विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा, इस दौरान 5 अहम बैठके और करीब 10 महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा केंद्र, ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है. कैबिनेट ने एक समिति की गठन की है. इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को की गई है. वहीं इस महत्वपूर्ण कमेटी का सदस्य कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी बनाया गया है. लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने कमेटी का सदस्य बनने से साफ इंकार कर दिया है. जिसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह है.

कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री को पत्र में ये लिखा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर समिति का सदस्य नहीं बनने की वजह बताई है. उन्होंने पत्र में लिखा कि, ‘ मुझे इस समिति में कार्य करने से इनकार करने का कोई भी झिझक नहीं है. क्योंकि इसकी शर्ते उसके निष्कर्षों की गारंटी के लिए तैयार की गई है. मुझे ऐसा लग रहा है कि ये पूरी तरह से धोखा है. इस समिति को ऐसे समय पर लाया गया है, जहां पर कुछ समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में संवैधानिक रूप से संदिग्ध विचार को देश पर थोपने का अचानक प्रयास किया जा रहा है. जो सरकार के गुप्त उद्देश्यों के बारे में चिंता पैदा करने वाला है. ‘

RELATED NEWS

Swami Ramdev Statement

Ramdev Statement: स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, SC-ST के बाद ब्राह्मणों के सम्मान पर कही बड़ी बात

अगस्त 24, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026

मल्लिकार्जुन को नहीं शामिल करने पर नाराजगी

अधीर रंजन चौधरी ने आगे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे को समिति के बाहर रखने की बात को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि, ‘ राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को समिति से बाहर रखा गया है, ऐसा करके संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था का जनबूझकर बहुत अपमान किया गया है. इन सभी वजहों से मेरे पास आपके इस निमंत्रण को अस्वीकार्य करने के अलावा और कोई भी विकल्प नहीं है. ‘

मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे

8 सदस्यीय समिति में इनको मिला था जगह

बता दें कि केंद्र ने देश में सभी चुनाव एक साथ करवाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई है. वहीं इसके अलावा इसमें गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व वित्त आयोग अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव डॉ सुभाष कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और मुख्य सतर्कता आयुक्त रह चुके संजय कोठरी को शामिल किया गया था.

Tags: Adhir ranjan chaudharyCongressIndia News in HindiLatest India News UpdatesNEWS 1 INDIAOne Nation One Electionन्यूज 1 इंडिया
Share198Tweet124Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Swami Ramdev Statement

Ramdev Statement: स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, SC-ST के बाद ब्राह्मणों के सम्मान पर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

Swami Ramdev Statement:हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश के कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। श्रीजी वाटिका...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Next Post
One Nation, One Election पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया

One Nation, One Election पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, भारत के संघीय ढांचे पर हमला बताया

'इंडिया गठबंधन कर रहा सनातन धर्म का अपमान'- गृहमंत्री अमित शाह

Rajasthan: 'इंडिया गठबंधन कर रहा सनातन धर्म का अपमान'- गृहमंत्री अमित शाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist