बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Dates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में यानि 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा।

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Dates बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में यानि 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया। पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। चुनाव आयोग ने छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीखों पर मुहर लगाई है।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। 14 हजार शतायु मतदाता यानी 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं। आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं।

बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी। बता दें, इंडिया गठबंधन दो फेस के बजाए चार फेस में मतदान कराए जानें की मांग कर रहा था। लेकिन चुनाव आयोग ने दो फेसों में चुनाव संपन्न कराए जानें का ऐलान कर दिया है। जिस पर अब बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

पहले फेज में कुल 121 सीटों पर होगी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर वोटिंग होगी। 10 अक्टूबर को नोटिफिकेशन की तारीख है। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर रखी गई है। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा। जबकि चुनाव रिजल्ट का 14 नवंबर की शाम तक आ जाएगा।

दूसरे फेज में 122 सीटों पर मतदान

बिहार विधानसभा की 122 सीटों पर दूसरे फेज परे वोटिंग होगी। 13 अक्टूबर नोटिफिकेशन की तारीख रखी गई है। जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर को है। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर रखी गई है। 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 11 नवंबर का चुनाव परिणाम आ जाएंगे।

सीएफसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार ऑब्जर्वर आईएएस अफसर होंगे और वो बिहार से बाहर के रहेंगे। इनके नंबर आपको ईसीआई की वेबसाइट पर मिल जाएंगे, कोई भी शिकायत आप इन ऑब्जर्वर्स को बता सकते हैं। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में कहीं से भी फोन करें तो $91- एसटडी कोड 1950 पर ईआरओ को कॉल कर सकते हैं, उनसे न बात हो तो डीएम से बात कर सकते हैं। इस बार 90,712 बीएलओ रहेंगे।

सीएफसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में काउंटिंग को लेकर खास व्यवस्था, कई बार मॉक पोल के बाद डेटा डिलीट करना प्रिसाइडिंग ऑफिसर भूल जाते हैं। ऐसे में मिलान सही से नहीं हो पाता। इसलिए जब भी फॉर्म 17 सी में मिसमैच होगा तो वीवीपैट की गिनती की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बूथ से 100 मीटर की दूरी पर अपने टेबल लगा सकता है। इसी वजह से अब सभी पोलिंग स्टेशन में वेब कास्टिंग होगी।

तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा बिहार की पावन भूमि पर पांच वर्षों के बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। जैसा कि आप सबको पता है चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और यह अपनी जिम्मेदारी दो चरणों में निभाती है। पहला चरण मतदाता सूची बनाना और दूसरा चरण चुनाव कराना। जून 2025 से शुरू हुए एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई।

सीएफसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एक सितंबर तक दावों और आपत्ति का समय रहा। इसमें राजनीतिक दल, बूथ एजेंट्स और नागरिकों को भरपूर समय दिया गया। उसके बाद पात्रता का परीक्षण हुआ और 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हुई। अभी भी उसमें कोई अधिकारियों से गलती रह गई हो तो जिलाधिकारी के पास अपील डाली जा सकती है। किसी का नाम छूट गया हो तो नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है।

बतादें, आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर करवाया गया। इसमें नए सिरे से बिहार में मतदाताओं की गणना की गई। यह प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम सूची 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। 30 सितंबर 2025 को आई इस सूची के अनुसार बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत है। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।

 

Tags: Bihar Assembly Elections 2025Bihar election dates announcedBJPCongresselection commissionJDUrjd
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Election Commission

Election Commission ने अखिलेश को सिखाया नैतिकता का पाठ: बोले- ‘भेड़िया आया’ चिल्लाना बंद करे सपा!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Election Commission On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और समाजवादी पार्टी (सपा) के...

Next Post
यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

Aaj Ka Rashifal

Aj ka Rashifal:: लव लाइफ में किसकी चमकेगी किस्मत और कौन रहें सावधान जानिए आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist