Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » IND vs PAK Live Match Asia Cup: मजबूत स्थिति में भारत, 24 ओवर में पाक के आधे बल्लेबाज लौटे पवेलियन

IND vs PAK Live Match Asia Cup: मजबूत स्थिति में भारत, 24 ओवर में पाक के आधे बल्लेबाज लौटे पवेलियन

by Saurabh Chaturvedi
11/09/2023
भारत बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के अंतर्गत वनडे मुकाबला आज श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में शुरु होगा. 24.1 ओवर के आगे विराट कोहली और केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरेंगे. टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 147 रन बना दिए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथ भारतीय बल्लेबाजी पारी की शुरुआत करने वाले शुभमन गिल ने टीम इंडिया की ताबड़तोड़ शुरुआत की थी. अब दोपहर 3.00 बजे इसके आगे का मैच आज से शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश के कारण ये बाधित रही और देरी से शुरू हुई.

 

10.32 PM IND vs PAK Live: 25 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. 357 रनों का पिछा करने उतरी पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज 101 रनों के छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं. सबसे ज्यादा रन फखर जमां ने 27 रनों की पारी खेली, इसके अलावा इमाम 9, कप्तान बाबर आजम 10, रिजवान 2 और सलमान मात्र 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस समय क्रिज पर इफ्तिखार अहमद और शादाब खान बल्लेबाजी कर रहे हैं.

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

September 26, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

September 24, 2026

 

10.25 PM IND vs PAK Live: भारतीय क्रिकेट टीम पाक के खिलाफ मजबूत स्थिति में मात्र 24 ओवर में ही पड़ोसी मुल्क के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए और बुमराह, हार्दिक और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली है.

 

10.17 PM IND vs PAK Live: मैच में भारत ने मजबूत स्थिति में है. 77 रनों पर टीम इंडिया ने 6 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. भारत की तरफ से बुमराह, हार्दिक, शार्दुल और कुलदीप ने एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

 

9.15 PM IND vs PAK Live: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कोलंबो में बारिश खत्म हो गई है और मैदान से कवर हटा दिए गए हैं. 9.20 पर मुकाबले की फिर से शुरुआत होने वाली है.

 

8.08 PM IND vs PAK Live: भारत पाक महामुकाबले में एक बार फिर बारिश ने कहर डाला है. टीम इंडिया मैच में बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. पाकिस्तान का स्कोर इस समय 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन है.

 

8.04 PM IND vs PAK Live: भारत को बड़ी सफलता मिली है. पॉवरप्ले के बाद हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए, उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को बोल्ड किया.

 

8.00 PM IND vs PAK Live: पहला पॉवर प्ले समाप्त. पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए, फखर जमां नाबाद 14 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. वहीं दूसरी छोर पर उनका साथ कप्तान बाबर आजम दे रहे हैं.

 

7.48 PM IND vs PAK Live:  मोहम्मद सिराज की गेंद पर फखर जमां को एल्बी आउट कराने के लिए अपील हुआ और अंपायर के नॉटआउट देने पर भारत ने रिव्यू लिया. लेकिन गेंद आउट स्पीच पर गिरी और नाट आउट दिया गया.

 

7.32 PM IND vs PAK Live: पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान और इमाम उल हक बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन जसप्रीम बुमराह ने इमाम उल हक को कैच आउट कराया. उनका कैच स्लीप पर शुभमन गिल ने लिया.

 

6.51 PM IND vs PAK Live: अगर बात केएल राहुल की करें तो जांघ की चोट के बाद इन्होंने वापसी की. इस बड़े मंच इन्होंने अपने आप को बखूबी साबित किया. केएल राहुल ने 106 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस पारी में इनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के लगे. बैटिंग के दौरान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 104 का था.

 

6.48 PM IND vs PAK Live: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने एक शतक के साथ एक और माइल्ड स्टोन को पार किया है. दरअसल कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 13,000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके लिए इन्होंने 267 पारियां खेली हैं. पाक के खिलाफ 94 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के लगे. कोहली का स्ट्राइक रेट करीब 130 का था, जो कि वनडे के लिहाज से काफी अच्छा है.

 

6.45 PM IND vs PAK Live: आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला खेला गया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 356 रनों का पहाड़ खड़ा दिया है. पहले दिन रोहित और गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, तो वहीं दूसरे दिन विराट और राहुल ने शतकीय पारी खेली. टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 356 रन बनाए, अब पाकिस्तान को जीत के लिए 357 रनों की जरूरत है.

 

6.40 PM IND vs PAK Live: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 356 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. विराट कोहली ने छक्के साथ भारतयी बल्लेबाजी पारी को खत्म किया है. कोहली ने 122 और राहुल ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली

 

6.25 PM IND vs PAK Live: विराट कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 13000 रन पूरे किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शतक भी पूरा किया है और 47वां एकदिवसीय शतक पूरा किया.

 

6.23 PM IND vs PAK Live: कमबैक करने के बाद केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 100 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय पारी खेली है. दूसरी छोर पर विराट कोहली भी शतक के करीब हैं

 

6.15 PM IND vs PAK Live: भारत ने 300  का आंकड़ा पार कर लिया है. क्रिज पर विराट और राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं, दोनों अपने शतक के करीब हैं.

 

5.59 PM IND vs PAK Live: 42 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 264 है, क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

 

5.44 PM IND vs PAK Live: विराट कोहली ने अपना 50 रन पूरा कर लिया है. ये उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 50वां अर्धशतक है.

 

5.26 PM IND vs PAK Live: केएल राहुल और विराट कोहली के बीच 100 रनों की शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है. राहुल ने अपना अर्धशतक भी 60 गेंदों पर पूरा कर लिया है. अब दोनों बल्लेबाज छक्के और चौकों में डील कर रहे हैं.

 

5.20 PM IND vs PAK Live: केएल राहुल का 50 रन पूरा हो गया है. उन्होंने 60 गेंदों पर अपनी अर्धसतकीय पारी खेली है. विराट कोहली भी अर्धशतक के करीब हैं.

 

5.15 PM IND vs PAK Live: 32 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन हो गया है. स्टार बल्लेबाज कोहली 35 गेंदों पर 28 और केएल राहुल 56 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.

 

5.10 PM IND vs PAK Live: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल लय में दिख रहे हैं. दोनों कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

4.57 PM IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने अपने दोनों रिव्यू ले लिए हैं. ऐसे में अब इकने पास कोई रिव्यू नहीं बचा है. मैच का दूसरा रिव्यू पाकिस्तान ने दूसरे दिन के खेल में लिए.

 

4.52 PM IND vs PAK Live: भारतीय क्रिकेट टीम ने 150 का आंकड़ा पूरा कर लिया है. विराट कोहली और केएल राहुल अच्छे लय में दिख रहे हैं. क्रिकेट प्रशसंकों के लिए खुशी की खबर ये है कि बारिश के कारण मैच के ओवर में कोई कटौती नहीं हुई है और अभी भी 50 ओवर के पूरे मैच कराए जाएंगे.

 

4.42 PM IND vs PAK Live: बारिश के बाद शुरु हुआ भारत पाक मुकाबला, पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

 

2.55 PM IND vs PAK Live: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में एक बार फिर बारिश बाधा बनते हुए दिख रही है. इस महामुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया था, लेकिन रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो में बारिश हो रही है. ऐसे में मैच के रूकने की पूरी संभावना है.

#WATCH | Cloudy weather and light rainfall in Colombo, Sri Lanka ahead of India vs Pakistan match in Asia Cup 2023.

India is at 147/2 in 24.1 overs, the match will resume at 3pm. pic.twitter.com/ftY6PnI1UG

— ANI (@ANI) September 11, 2023

 

2.50 PM IND vs PAK Live: भारत-पाक मुकाबले में दूसरे दिन भी बारिश देखने को मिल रही है. कोलंबो के आसमान में बादल छाए हुए हैं और यहां पर बूंदाबांदी देखी जा रही है.

Related Posts

Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

September 26, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

September 24, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

September 12, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

September 5, 2026
harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

September 4, 2026
IMD Weather Alert 3 September

Monsoon Alert: सितंबर में किन राज्यों में होगी आफत की बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट, समुद्र से दूर रहें मछुआरे

September 3, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Next Post
इंटरनेशनल एक्ट्रेस कैनाज़ परवेज़ की दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी, सॉन्ग “सीटी मत मार” हुआ लॉन्च

इंटरनेशनल एक्ट्रेस कैनाज़ परवेज़ की दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी, सॉन्ग "सीटी मत मार" हुआ लॉन्च

जेल में बंद टीचर की मौत, परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए हत्या के आरोप

जेल में बंद टीचर की मौत, परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए हत्या के आरोप

Maharashtra: मराठवाड़ा में इस साल 600 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले!

Maharashtra: मराठवाड़ा में इस साल 600 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले!

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India