मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन, नहीं आगे की राह होगी आसान, कैसे पार पाएगी मोदी सरकार

महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया. ये विधेयक 27 साल से संसद से पास होने का इंतजार कर रहा है. साल 1996 में पहली बार इसे लोकसभा में पेश किया गया था. वाजपेयी सरकार और मनमोहन सरकार में भी इसे पेश किया गया था लेकिन पास कभी भी नहीं हो पाया.

by Juhi Tomer
सितम्बर 20, 2023
in Breaking, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल आखिरकार मंगलवार को लोकसभा में पेश हो गया। वहीं प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल पेश किया। सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल नाम के साथ महिला आरक्षण बिल पेश किया और कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में बिल पर चर्चा होगी। संसद से पास होने के बाद ये कानून बन जाएगा। महिला आरक्षण बिल एक ऐसा विधेयक रहा है जो लंबे समय से संसद से पास होने का इंतजार कर रहा है। वहीं साल 1996 में देवगौड़ा सरकार में इसे लोकसभा में पेश किया गया था। जिसके बाद वाजपेयी सरकार और मनमोहन सरकार ने भी बिल को पेश किया, लेकिन ये कभी भी संसद से पास नहीं हो पाया। स बार बिल के आसानी से संसद से पारित होने की उम्मीद है और इसके साथ ही 27 साल का लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

क्या आपके मन में भी उठ रहे ये सवाल

वहीं महिला आरक्षण की चर्चा देश में समय-समय पर होती रही है, लेकिन अब जब ये बिल सुर्खियों में है तो उसे लेकर लोगों के जेहन में कई तरह के सवाल भी हैॆ। जैसे आरक्षण कहां-कहां लागू होगा, संसद में महिला सांसदों की संख्या कितनी हो जाएगी…इन सवालों का जवाब कुछ हद तक कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में बिल पेश करने के दौरान दिया। अर्जुन मेघवाल ने कहा, लोकसभा में SC/ST में जो प्रावधान है।

उसी में हम 33 फीसदी महिलाओं के आरक्षण से संबंधित बिल पेश कर रहे हैं। 33 फीसदी सीटें लोकसभा, विधानसभा और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होगी। महिला आरक्षण की अवलधि 15 साल होगी। बता दें कि अगर इसे बढ़ाना है तो यह सदन के द्वारा बढ़ाया जा सकता है। लोकसभा में 543 सीटें हैं। कानून बनने के बाद महिलाओं की संख्या 181 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:- महिला आरक्षण बिल को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा- पार्टी का दोहरा चरित्र…

जानिए कैसे होगी आरक्षित सीटों की पहचान?

अब ध्यान देने वाली बात यह है कि आरक्षित सीटों की पहचान कैसे की जाए। क्योंकि विधेयक में कहा गया है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि, इस बात का जिक्र इसमें नहीं है कि सीटों की पहचान कैसे की जाएगी। 2010 में भी जब बिल पेश किया गया था तो यह नहीं बताया गया कि महिलाओं के लिए कौन सीटें अलग रखी जाएंगी। हालांकि, सरकार ने यह प्रस्ताव दिया था कि ड्रा के जरिए महिलाओं के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र प्राप्त किए जाएंगे।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी सीट लगातार तीन चुनावों में एक से ज्यादा बार आरक्षित न हो। वहीं मंगलवार को पेस बिल में रिजर्वड सीटों के रोटेशन का भी प्रस्ताव है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षित सीटों की पहचान कैसे की जाएगी। बुधवार से बिल पर बहस शुरू होगी।

किन संवैधानिक संशोधनों की होगी आवश्यकता?

महिला आरक्षण बिल अगर पास होता है तो जिन संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता होगी, उनमें परिसीमन के लिए अनुच्छेद 82 और 107 में संशोधन भी है। परिसीमन के बाद ही महिला आरक्षण लागू होगा। हर जनगणना के बाद अनुच्छेद 82 के तहत परिसीमन अधिनियम लागू किया जाता है। जिसमें जनगणना के बाद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों का पुननिधारण किया जाता है।

वहीं, अनुच्छेद 170(3) विधानसभाओं की संरचना से संबंधित है। महिला आरक्षण बिल अगर पास होता है तो यह 15 सालों के लिए लागू होगा. हालांकि, 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए फिर से संसद में विधेयक पेश करना होगा. एक और ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बिल के जरिए महिलाओं को सिर्फ लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण मिलेगा. राज्यसभा और विधानपरिषदों में यह लागू नहीं होगा।

 

 

 

Tags: BJPnew parliamentParliament Special SessionPM ModiWomen Reservation BillWomen Reservation Bill in Lok Sabhawomen reservation bill newsWomen Reservation in Parliament
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
स्वामी प्रसाद मौर्य photo

Swami Prasad Maurya : हिंदू फारसी शब्द का अर्थ नीच और चोर, अधम... स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर उगला जहर

Women Reservation Bill: ‘राजीव गांधी का सपना था महिला आरक्षण बिला, मैं करूंगी स्पोर्ट’, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं सोनिया गांधी

Women Reservation Bill: 'राजीव गांधी का सपना था महिला आरक्षण बिला, मैं करूंगी स्पोर्ट', लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं सोनिया गांधी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In