नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी-2 जीतकर लोगों के बीच फेमस होने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर एक ऐसी ख़बर आई है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। एल्विश यादव पर रेव पार्टी कराने, विदेशी लड़कियों की सप्लाई करने और प्रतिबंधित सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
गौरव गुप्ता नाम के एक शख्स ने एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिग बॉस ओटीटी-2 विनर पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ नोएडा में रेव पार्टी कराते थे। और इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपो का जहर इस्तेमाल करते थे। इतना ही इन पार्टियों में विदेशी लड़कियों को बुलाए जाने का आरोप भी एल्विश पर लगा है।
आपको बता दें, अभी तक इस मामले में पांच लोगों के गिरफ्तार होने की ख़बर है। पुलिस इस मामले में एल्विश को लेकर अभी जांच कर रही है। ख़बरों मुताबिक संस्था पीपल फॉर एनिमल के गौरव गुप्ता ने ये केस दर्ज कराया है। एल्विश पर ये भी आरोप है कि नोएडा के फार्म हाउस में दूसरे साथियों के साथ मिलकर सांपों के साथ वीडियो शूट कराते थे।
पुलिस के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित सांपों का जहर सप्लाई कराने वाले गैंग को लेकर छापेमारी की थी। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर एल्विश पर और भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। आपको बता दें, पुलिस ने जब गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने एल्विश यादव गैंग से जुड़े होने की बात कही। इस गैंग के पास 9 सांप और जहर मिला है। इन सांपो की लिस्ट में कोबरा, दुमई, घोड़ा पछाड, अजगर और भी कई प्रजातियों के सांप बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें :- Bigg Boss 17: Sonia Bansal ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप
इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा, हमने मामला दर्ज किया है जिसमें एल्विश यादव का नाम है। हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा पुलिस ने पकड़े गए सांपों को वन विभाग के हवाले कर दिया है।