सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ननद श्वेता बच्चन को बंग्ला गिफ्ट करने से नाराज है क्या Aishwarya Rai ?

by Neel Mani
नवम्बर 27, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों हर न्यूज पेपर की फ्रंट लाइन बने हुए हैं। इसके पीछे की वजह है उनका अपनी बेटी श्वेता बच्चन को अपना सबसे प्यारा बंग्ला प्रतीक्षा गिफ्ट करना। संस्कृतिवादी देश भारत में शुरुआत से ही बाप और बेटी का रिश्ता बड़ा ही प्यार भरा रहा है। जहां बेटी को एक दिन शादी कर दूसरे के परिवार में जाना होता है और अपना आशियाना बसाना होता है इसके लिए एक बाप शुरुआत से ही अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जोड़ने में लग जाता है।

RELATED NEWS

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस रिश्ते को कुछ ऐसे ही निभाते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा को दिवाली गिफ्ट में 50 करोड़ का अपना सबसे प्यारा बंग्ला गिफ्ट कर दिया है। चलिए आज आपको बताते हैं बिग बी और उनके पूरे परिवार की करोड़ों की संपत्ति के बारे में।

अमिताभ बच्चन अकेले हैं 3160 करोड़ की संपत्ति के मालिक
जया बच्चन हैं 1083 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
तो वहीं बहू ऐश्वर्या के पास है 826 करोड़ की प्रॉपर्टी
अभिषेक बच्चन ने बनाई है 280 करोड़ की प्रॉपर्टी
तो अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के पास है 160 करोड़ की संपत्ति

अमिताभ बच्चन ने इस दिवाली पर अपना सबसे पसंदीदा बंग्ला प्रतीक्षा बेटी श्वेता को गिफ्ट कर दिया। ये वही बंग्ला है जिसमें अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे। प्रतीक्षा अमिताभ बच्चन का सबसे पसंदीदा घर है लेकिन अब इसमें श्वेता बच्चन रहेंगी।

बिग बी ने जब से ये बंग्ला अपनी बेटी के नाम किया है तभी से उनका परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। 81 साल की उम्र में भी बॉलीवुड का ये महानायक खूब संपत्ति बना रहा है। इस उम्र में खूब धन दौलत कमा रहे हैं बिग बी और मुंबई जैसे महंगे शहर में प्रॉपर्टी पे प्रॉपर्टी खरीदते जा रहे हैं। आपको बता दें, साल 2022 में अमिताभ बच्चन ने मुंबई की एक आलीशान बिल्डिंग का पूरा फ्लोर ही खरीद लिया था। बिग बी ने मुंबई की फोर बंग्लो एरिया की पार्थनन बिल्डिंग की 31वीं फ्लोर पर 12 हजार Square feet एरिया का एक लग्जरी फ्लैट खरीदा था।

इतना ही नहीं इससे पहले साल 2021 में मुंबई में ही अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ का एक ड्यूप्लेक्स खरीदा था। प्रॉपर्टी के मामले में अमिताभ बच्चन किसी से कम नहीं हैं। मुंबई के जुहू इलाके में ही उनके 4 बंग्ले हैं। बात अगर उनके बंग्लों की कीमत को लेकर की जाए तो, उनके जलसा बंग्ले की कीमत ही 112 करोड़ रुपये है। वहीं उनका बंग्ला जनक भी करोड़ों का है। जनक बंग्ले में ही अमिताभ बच्चन का ऑफिस भी है। इसके अलावा उनका बंग्ला वत्स भी करोड़ों का है। इस बंग्ले को अमिताभ बच्चन ने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराये पर दिया हुआ है जिसका किराया लाखों में आता है।

इसके अलावा इस अभिनेता ने देश और विदेश के कई हिस्सो में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। दिल्ली के साउथ में बिग बी के पास सोपान नाम का बंग्ला है। इतना ही नहीं अहमदाबाद, नोएड़ा, पुणे, गांधीनगर और भोपाल में भी अमिताभ बच्चन ने प्रॉपर्टी खरीद रखी है। लखनऊ और बाराबंकी के पास खेती के लिए भी अमिताभ बच्चन ने जमीन खरीद रखी है। इन सब के अलावा फ्रांस में भी बिग बी ने एक अपार्टमेंट खरीद रखा है।

अमिताभ बच्चन के बाद संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी जया बच्चन भी कुछ कम नहीं है। जया बच्चन के पास 1083 करोड़ की संपत्ति है। उनके नाम कई बड़े फ्लैट्स और बंग्ले हैं। वहीं बात अगर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की संपत्ति को लेकर करें तो वो थोड़ा इस मामले में अपनी सास और ससुर से पीछे हैं। ऐश्वर्या 826 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। ऐश फिल्मों में काम करने के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें Brands एंडोरसमेंट से ही साल भर में 80 से 90 करोड़ की कमाई हो जाती है। किसी भी Brand के शूट के लिए ऐश्वर्या एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ें :- Urfi Javed हुई पैपराजी पर गुस्सा, कहा मेरे जाने के बाद इसे पकड़कर पीटना!

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा बच्चन को प्रतीक्षा बंग्ला गिफ्ट कर बाप और बेटी के प्यार को सबके सामने जाहिर किया है। उनके इस उपहार के बाद बिग की चारो तरफ वाहवाही हो रही है।

Tags: Aishwarya raiAmitabh bachchanbollywoodNews1IndiaShweta Bachchan
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Hurun India Rich List 2026 में बॉलीवुड के सितारों की संपत्ति को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इस लिस्ट...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Next Post
शुभमन गिल PHOTO

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के नए कप्तान होंगे शुभमन गिल, आईपीएल के पिछले सीजन में बनाए थे सबसे ज्यादा रन

Vivo v30

वीवो कंपनी जल्द ही पेश करेगी Vivo V30 सीरीज, जानें क्या कहते हैं लीक फीचर्स ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In