निक जोनस (Nick Jonas) भारत आ गए हैं। निक अपने भाइयों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। भाइयों के साथ सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा दिखाई नहीं दे रही हैं। दरअसल, इस बार निक के साथ प्रियंका चोपड़ा नहीं आई है।
निक जोनास (Nick Jonas) इन दिनों लोलापालूजा 2024 के लिए भारत आए हुए हैं। 27 और 28 जनवरी को मुंबई में एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोह में से एक लोलापालूजा का आयोजन किया गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस संगीत समारोह में दुनिया भर के कई मशहूर सिंगर परफॉर्मेंस देंगे। इस लिस्ट में स्टिंग, जोनास ब्रदर्स, हैल्सी, लॉ, वन रिपब्लिक और द रोज शामिल हैं। यहां दो दिनों में करीब 40 कलाकार प्रस्तुति देंगे।
ये भी पढ़ें :- कंगुवा से Bobby Deol का डेंजर लुक आया सामने 350 करोड़ी फिल्म में फिर विलेन बने
जोनास ब्रदर्स आज के कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई में एंट्री कर ली है। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने मुंबई में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी दी थी। प्रियंका ने कहा था कि वह भारत में अपने पति के कॉन्सर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये भारत में जोनस ब्रदर्स का पहला परफॉर्मेंस होगा। लोलापालूजा का ये कार्यक्रम मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा।