शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नई व्यवस्था से होगा बाकेबिहारी का दर्शन, एक घण्टे में मिलेगा इतने श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर

by Juhi Tomer
जनवरी 27, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म
BankeBihari Temple
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा : वृंदावन में बांकेबिहारी BankeBihari Temple मंदिर में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित दर्शन कराने और भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था और आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव के कार्य में जुटा है. मंदिर में भीड़ को  नियंत्रण मे लाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने ऑनलाइन दर्शन के लिए मीटिंग की थी जिसके बाद प्रशासन और सेवायतों में सहमति बनाकर प्रशासक को पत्र दिया जाएगा. ऑनलाइन की व्यवस्था करके एक घंटे में पांच हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा.

एक घण्टे में 5 हजार भक्त करेगें दर्शन

पर्यटक सुविधा केंद्र में जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने सेवायतों के साथ एक बैठक करके मंदिर में भीड़ नियंत्रण के उपायों पर विचार किया जिसमें भीड़ को नियंत्रण मे लाने के लिए आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के साथ बांकेबिहारी BankeBihari Temple के दर्शन समय में बढ़ोत्तरी और मंदिर के जगमोहन में ठाकुर जी को विराजित करने पर सेवायतों के साथ चर्चा की गई.

RELATED NEWS

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

जुलाई 1, 2026
Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

मई 23, 2026

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भक्तों के लिए नि:शुल्क होगी. भक्त अपने मोबाइल से वेबसाइट और एप से अपनी बुकिंग कर सकेंगे. डीएम ने आगे कहा कि सेवायतों के साथ सहमति बनाकर हम अदालत के सामने अपना प्रस्ताव रखेंगे. डीएम ने कहा, मीटिंग के बाद आनलाइन और आफलाइन व्यवस्था लागू करने के लिए चयनित एजेंसी एचडीएफसी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा सेवायतों के सामने प्रजेंटेशन रखा गया.

 

यह भी पढ़े: रामलला के दर्शन के लिए लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अब इस समय करें रामलला के दर्शन

एचडीएफसी ने दिया प्रजेंटेशन

मीटिंग में ठाकुरजी के दर्शन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था को लागू करने के लिए एचडीएफसी बैंक के अधिकारी गिरिराज अग्रवाल ने अपना प्रजेंटेशन पेश किया और  जिसमें बताया गया कि भक्त वृंदावन में अपना वाहन खड़ा करने के बाद टीएफसी, मल्टीलेवल पार्किंग और दारुक पार्किंग पर बनाए गए विंडो पर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते है. इसके अलावा आनलाइन पंजीकरण करने के लिए अपने मोबाइल से एप या वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते है.

एक बार में पांच हजार श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था बनाई गई है. पंजीकरण चेक करने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वारों पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो क्यूआर कोड के जरिए पता लगा सकेंगे कि पंजीकरण सही है या गलत, जिसके बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा.

 

 

Tags: BankeBihari TempleHDFC BankVrindavan
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

Premanand Ji Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के सबसे करीबी संतों में शामिल एक बाबा के निधन के बाद...

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2026

Premanand Maharaj की तबीयत खराब होने के बाद उनके भक्तों के बीच चिंता का माहौल है। वृंदावन स्थित आश्रम की...

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े बैंक का दिवाली धमाका! ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा, जानिए किसे होगा सीधा फायदा ?

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2025

HDFC Bank : दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों को...

बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
मार्च 7, 2025

उल्लास-उमंग और रंगों का पर्व होली इस बार वृंदावन में एक अलग आभा में सराबोर दिखेगा। मथुरा-वृंदावन की होली तो...

दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

by Vinod
फ़रवरी 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के दरवार में नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स से लेकर आमभक्त आकर उनके...

Next Post
Taylor Swift

रश्मिका, कैटरीना के बाद अब हॉलीवुड स्टार Taylor Swift हुई डीपफेक का शिकार

Nawazuddin Siddiqui

शराब और गांजे को लेकर Nawazuddin Siddiqui ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist