शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अभिनेता Ranjeet पवन मल्होत्रा, एकता जैन ,दिलीप वेंगसरकर , जिजामाता उद्यान में फूल पौधों की प्रदर्शनी में हुए शामिल

फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में लगाई गई है। शुक्रवार 2 फरवरी से यह 3 दिवसीय 27वीं पौधे और पुष्प प्रदर्शनी चल रही है। रविवार 4 फरवरी तक यह प्रदर्शनी रहेगी। दिग्गज अभिनेता रंजीत (Ranjeet) भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए।

by Neel Mani
फ़रवरी 7, 2024
in मनोरंजन
Ranjeet

Ranjeet

Share on FacebookShare on Twitter

फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में लगाई गई है। शुक्रवार 2 फरवरी से यह 3 दिवसीय 27वीं पौधे और पुष्प प्रदर्शनी चल रही है। रविवार 4 फरवरी तक यह प्रदर्शनी रहेगी। दिग्गज अभिनेता रंजीत (Ranjeet) भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए। एक्टर पवन मल्होत्रा जो भाग मिल्खा भाग जैसी शानदार फिल्म में अपने अभिनय को दिखा चुके हैं वो भी इस खूबसूरत  प्रदर्शनी में नज़र आए। क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ,अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन और अभिनेत्री एकता जैन जैसी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ और कौंसल जनरल ऑफ़ जापान और मलेशिया ने इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस अनोखी प्रदर्शनी को एन्जॉय किया। जितेंद्र परदेसी, सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन, बीएमसी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स का आभार जताया और लोगों से कहा कि लोग अपने बच्चों के साथ इस प्रदर्शनी में आए, रविवार तक यह प्रदर्शनी चलेगी। बॉलीवुड के लिजेंड्री ऎक्टर रंजीत ने जितेंद्र परदेसी को इस पुष्प प्रदर्शनी के लिए ढेर सारी बधाई दी और कहा कि फूल पौधों से उन्हें भी बड़ी मोहब्बत है और वह अपने घर की छत पर कुछ सब्जियां, फूल, पौधे लगाते हैं।

RELATED NEWS

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026
Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026

बेशुमार फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके एक्टर पवन मल्होत्रा ने इस प्रदर्शनी को एन्जॉय किया। उन्होंने कहा कि हालांकि वह पहली बार यहां आए हैं मगर पौधों और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन बीएमसी पिछले 27 वर्षों से करती आ रही है। मैं जितेंद्र परदेसी और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ कि वे मुम्बई शहर में हरियाली, फूलों और खुशबू का माहौल बना रहे हैं। मुझे खुद पेड़ पौधों और फूलों से बड़ा लगाव रहा है और आज के हालात मे पेड़ पौधे लगाने की बहुत जरूरत है। बीएमसी द्वारा इस तरह की फूलों की प्रदर्शनी देखकर मैं बहुत खुश हुआ। कितनी खूबसूरती से इसे सजाया गया है। हर बार एक थीम के अनुसार इसे सजाया जाता है इस बार इनकी थीम जानवर का संरक्षण है। प्रकृति को बचाना बहुत जरूरी है। अगर हमें शुद्ध हवा पानी नहीं मिलेगा तो सांस लेना मुश्किल होगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है। जिसके घर में जितने पौधे गमले लगाने की सुविधा है उन्हें उतना लगाना चाहिए। मैं राय दूंगा कि स्कूल की ओर से बच्चों को इस प्रदर्शनी में भेजा जाए।

जितेंद्र परदेसी ने बताया कि बच्चों की दिलचस्पी को देखते हुए भी इस प्रदर्शनी को  सजाया गया है। उन्होंने कहा की हमने इस साल एनिमल प्लेनेट का थीम रखा है और फूलों से टाइगर , भालू , ख़रग़ोश और कई जानवर बनाये हैं।  फूलों और पौधों को देखकर दिल को सुकून मिलता है।

फ़िल्म व टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन ने भी बीएमसी द्वारा पिछले 27 वर्षों से कराई जा रही इस अनोखी प्रदर्शनी की सराहना की और कहा कि वह अपने हर बर्थडे पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाती हैं, उसकी देखभाल करती हैं और घर पर भी गमलों में कुछ पौधे लगाती हैं। वायु प्रदूषण से बचने का यह सबसे बड़ा रास्ता है कि हर इंसान अपने घरों में फूल पौधे लगाए।

ये भी पढ़ें :- कास्टिंग काउच पर Ankita Lokhande ने किया चौंका देने वाला खुलासा, कहा 19 साल की उम्र में मेरे साथ…

फिल्म ऎक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन ने भी इस प्रदर्शनी का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि वह मुम्बई में ऐसी प्रदर्शनी देखकर हैरान हैं। इतनी हसीन और खुशबूदार प्रदर्शनी सभी को देखनी चाहिए।

Tags: bollywoodRanjeet
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Next Post
PM Modi,

PM Modi से मिलने सीएम नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, अमित शाह-जेपी नड्डा से भी कर सकते है मुलाकात

BHIM UPI App

BHIM App इस्तेमाल करने वालों को मिल रहा कैशवैक का ऑफऱ, जानिए कब तक के लिए यह ऑफर है वैध

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In