बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Skin Care : अब डार्क स्पॉट्स की होगी छुट्टी, ये 5 स्क्रब स्किन का बढ़ाएंगे ग्लो… 

by Rajni Thakur
मई 2, 2024
in Uncategorized
skin-care-now-there-will-be-relief-from-dark-spots-make-these-5-scrubs-at-home-and-get-glowing-skin
Share on FacebookShare on Twitter

Skin Care Tips : आजकल के खान-पान, तरह तरह के ट्रीटमेंट, दवाइयों की वजह से आपके स्किन पर इसका काफी इफेक्ट पड़ता है। चेहरे पर दाग धब्बे होना तो आम बात हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट (Skin Care) का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप नेचुरली अपने दाग-धब्बे हटा सकते हैं। साथ ही आपकी स्किन भी पहले से ज्यादा ग्लो करेगी। ये घरेलू उपाय आपकी ऑयली स्किन और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा दिलाएंगे।

कॉफी स्क्रब (Coffee Scrub)

दाग-धब्बे हटाने में कॉफी स्क्रब अच्छा असर दिखाता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी में एक चम्मच जैतून का तेल या नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल करें। इसे फेस मास्क की तरह भी लगाया जा सकता है।

RELATED NEWS

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

जुलाई 14, 2026
Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

जुलाई 10, 2026

कीवी का स्क्रब (Kiwi Scrub)

ऑयली स्किन और मुहांसों के लिए कीवी का ये स्क्रब काफी कारगर है। 1 साबुत कीवी को छीलकर मैश कर लें और उसमें 2 चम्मच ब्राउन शुगर और कुछ बूंदें जैतून का तेल मिलाएं। अपने चेहरे पर लगाने से पहले इसे अच्छी तरह मिला लें। गर्म पानी से धोने से पहले इसे 3-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कीवी में अमीनो एसिड और विटामिन सी होता है इससे आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा, जबकि ब्राउन शुगर डेड स्किन को हटाने का काम करता है।

हल्दी का स्क्रब (Turmeric Scrub)

इस स्क्रब के फायदे त्वचा को एक्सफोलिएट करने में भी नजर आते हैं। स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर रगड़ें और फिर धो लें। यह स्क्रब चेहरे से पिगमेंटेशन को कम करने में कारगर है।

चीनी का स्क्रब (Sugar Scrub)

डेड त्वचा कोशिकाओं और दाग-धब्बों को हटाने के लिए शहद और चीनी का स्क्रब काफी कारगर है। 2 चम्मच चीनी में एक चम्मच दूध के साथ 2 चम्मच शहद मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर रगड़ें और फिर धो लें। शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हैं।

नींबू का स्क्रब (Lemon Scrub)

इस स्क्रब के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। नींबू में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इसलिए यह दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने का काम करता है। 2 चम्मच नींबू के रस को 1 चम्मच पानी और 1 बड़ा चम्मच नमक के साथ मिलाएं। गर्म पानी से धोने से पहले मिश्रण को अपनी त्वचा पर 2-3 मिनट तक धीरे से रगड़ें। ध्यान रखें कि अधिक नींबू के रस का उपयोग न करें इससे आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है।

Tags: Home made Face ScrubSkin Care
Share197Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

Neem Tulsi Face Wash: धूल, प्रदूषण और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है। इससे...

Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Beauty Tips:  हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक चमकदार और जवां बनी रहे। हालांकि बढ़ती उम्र...

anti-ageing-truth skincare

चेहरे पर भूलकर भी न लगाएँ ये चीजें पहुँचा सकती हैं नुकसान

by Kanan Verma
नवम्बर 14, 2025

त्वचा विशेषज्ञों का अलर्ट :आधुनिक जीवन में हम अक्सर त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए विभिन्न Skincare प्रोडक्ट्स...

Suntan Removal Tips : गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्ख़े,धूप और सनबर्न से भी मिलेगी राहत

Suntan Removal Tips : गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्ख़े,धूप और सनबर्न से भी मिलेगी राहत

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 22, 2025

Sun tan Removal Tips : गर्मी के मौसम में धूप का असर हमारी त्वचा पर साफ़ दिखाई देता है। लंबे...

Easy holi color removal tips

Easy holi tips : होली खेलें जमके, अब रंगों के जिद्दी दाग छुड़ाएं आसानी से,जानिए कुछ घरेलू असरदार उपाय

by SYED BUSHRA
मार्च 14, 2025

Easy Holi Color Removal Tips,होली खेलना जितना मजेदार होता है, उसके बाद पक्के रंग छुड़ाना उतना ही मुश्किल हो जाता...

Next Post
lok-sabha-elections-2024-this-is-modi-you-will-not-be-able-to-compete-pm-modi-against-congress-regarding-caa-article-370

Lok Sabha Elections 2024: 'ये मोदी है मुकाबला नहीं कर पाओगे', CAA, Article 370 को लेकर Congress के खिलाफ PM Modi की दहाड़...

If you are tired of using expensive skin care products, then make this face toner at home...

महंगे Skin Care Products इस्तेमाल करके थक गए, तो अब घर पर ही बनाएं ये Face Toner

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist