Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक चमकदार और जवां बनी रहे। हालांकि बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है। शरीर में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन त्वचा की मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद करते हैं। गलत खानपान इन प्रोटीनों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे झुर्रियां, रूखापन और त्वचा की चमक कम होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
ये 5 आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग
1. ज्यादा चीनी का सेवन
अधिक चीनी खाने से शरीर में ऐसे यौगिक बन सकते हैं जो कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे त्वचा की लोच कम हो सकती है और झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं।
2. तले और अधिक भुने हुए खाद्य पदार्थ
फ्राई या बहुत अधिक तापमान पर पकाए गए भोजन से ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन बढ़ सकती है, जिसका असर त्वचा की चमक और सेहत पर पड़ता है।
3. हाई ग्लाइसेमिक फूड्स
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इनके बजाय साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स बेहतर विकल्प हैं।
4. अनहेल्दी फैट्स
ट्रांस फैट या आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत वसा वाले खाद्य पदार्थ त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऑलिव ऑयल, नट्स और एवोकाडो जैसे स्वस्थ वसा स्रोत अधिक लाभकारी माने जाते हैं।
5. शराब का अधिक सेवन
अधिक शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे त्वचा रूखी, बेजान और समय से पहले उम्रदराज दिखने लगती है।
स्वस्थ त्वचा के लिए अपनाएं ये आदतें
पर्याप्त पानी पिएं, मौसमी फल-सब्जियां, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें। साथ ही धूप से बचाव, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ ब









