Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की शिकायत पर​ विभव कुमार के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है प्रावधान

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 17, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, दिल्ली
Swati Maliwal Case
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Swati Maliwal Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की पांच धाराओं के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से कई धाराएं गंभीर अपराधों से संबंधित हैं।

इस घटना (Swati Maliwal Case) के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि कानूनी रूप से यह मामला कितना बढ़ेगा। विभव कुमार को कितने साल जेल में रहना पड़ेगा या अदालत अधिकतम कितना जुर्माना लगा सकती है। इसके अलावा, यह भी सवाल है कि क्या विभव कुमार को जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

RELATED POSTS

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

November 21, 2025
Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025

किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

आईपीसी 308- भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ऐसी नीयत या सोच के साथ कोई कार्य करता है जिससे किसी की मृत्यु हो सकती है, तो उस पर गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस धारा के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर आरोपी को सात साल तक की सजा या सजा के साथ आर्थिक दंड भी भुगतना पड़ सकता है।

आईपीसी 341- धारा 341 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी को गलत तरीके से रोकता है, तो उसे एक महीने तक की जेल, 500 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है।

आईपीसी 354B- इस धारा के तहत, यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करता है, तो उसे तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़े: Swati Maliwal Video: 13 मई की घटना का वीडियो हुआ वायरल, धमकी के साथ गाली दे रही हैं आप सांसद

आईपीसी 506- इस धारा के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी कारण से धमकाता है, या उसके जीवन, संपत्ति या परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है, तो आरोपी को अधिकतम दो साल की जेल की सजा या जेल की सजा के साथ आर्थिक दंड भी भुगतना पड़ सकता है।

आईपीसी 509- यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है, गंदे इशारे करता है या किसी आपराधिक इरादे से उसे छूकर उसकी लज्जा को भंग करने की कोशिश करता है, तो इस धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को अधिकतम तीन साल की सजा या सजा के साथ जुर्माना भी हो सकता है।

 

Tags: DelhiSwati Maliwal Case
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, कहा- "सिलेंडर वाले लोग अब 'सरेंडर' कर रहे हैं"

Ranbir Kapoor की रामायण में हुई अब इस एक्ट्रेस की एंट्री उर्मिला का किरदार निभाते हुए आएंगी नज़र!

Ranbir Kapoor की रामायण में हुई अब इस एक्ट्रेस की एंट्री उर्मिला का किरदार निभाते हुए आएंगी नज़र!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version