बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: आरोपी ने बच्चों के सामने की पिता की हत्या, पुलिस ने बदमाश को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
जून 7, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: मेरठ पुलिस ने हत्या के आरोपी बदमाश को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिस व्यक्ति की हत्या की गई थी, वह इलाके का हिस्ट्रीशीटर था।

मृतक अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था, इसी दौरान उसका आरोपी से विवाद हो गया। आरोपी ने पीछे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा

मेरठ पुलिस (Uttar Pradesh) अरशद की हत्या के आरोपी की तलाश में थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम को मुखबिर से सूचना मिली कि अरशद का हत्यारोपी बिलाल उर्फ डॉन स्कूटी से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। इस पर एसपी सिटी ने एसओजी और थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया।

जब पुलिस ने बिलाल को रुकने का इशारा किया तो चिंदौड़ी पुलिया के पास उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भाग निकला। पुलिस की घेराबंदी के दौरान जवाबी फायरिंग में बिलाल घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।

मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुरानपुर (Uttar Pradesh) के स्विमिंग पूल की है, जहां अरशद अपने बच्चों के साथ नहाने गया था। उसी दिन बिलाल भी वहां पहुंचा और दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बिलाल ने पीछे से अरशद की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अरशद के बच्चे लाश के पास रोते-बिलखते रहे।

यह भी पढ़े: कौशांबी के स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ नाबालिग छात्रा के बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज

अरशद को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। बिलाल और अरशद के बीच विवाद चल रहा था और इसी में अरशद की हत्या की योजना बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि बिलाल ने अरशद को हत्या की धमकी दी थी। अरशद तीन दिन से स्विमिंग पूल में नहाने जा रहा था और बिलाल तथा उसके साथी उसकी रेकी कर रहे थे। चार जून को मौका पाकर अरशद की हत्या कर दी गई।

सीओ आशुतोष सिंह ने क्या बताया?

अरशद पर 17 मुकदमे दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर था। वहीं, बिलाल पर हत्या, लूट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि अरशद हत्याकांड में एक आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ डॉन की तलाश थी, जिसे एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिस 32 बोर की पिस्टल से अरशद की हत्या की गई थी, वह बिलाल से बरामद हो गई है।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Nvidia

एनवीडिया ने ऐपल को पछाड़ा, दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, अब माइक्रोसॉफ्ट की बारी

NDA Meeting

NDA Meeting: चिराग पासवान से लेकर नीतीश कुमार तक सबने किया समर्थन, 9 जून को लेंगे मोदी पीएम पद की शपथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In