22 राज्यों ने मौका प्रदान किया PM Modi Speech
PM Modi Speech ने एनडीए को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के महान लोकतंत्र की ताकत है कि 22 राज्यों में लोगों ने एनडीए को सरकार बनाने का मौका दिया है। वास्तव में, हमारा ये गठबंधन भारत के मूल में रचा-बसा है। हमारे देश के दस राज्यों में आदिवासी बहुसंख्यक हैं। एनडीए इनमें से 7 राज्यों में शासन करता है।
सबसे सफल पूर्व चुनाव अलायंस
PM मोदी ने कहा कि गोवा से नॉर्थ ईस्ट तक कई राज्यों में बहुत सारे ईसाई भाई-बहन हैं। एनडीए के रूप में हम भी वहाँ कार्यरत हैं। प्री-पोल अलायंस भारत के गठबंधन के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। इतना सफल एनडीए गठबंधन है।
बहुमत वर्सेज सर्वमत
PM Modi Speech कि सरकार चलाने के लिए बहुमत चाहिए। लेकिन सर्वमत देश चलाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। एनडीए ने आजादी के 75 वर्षों में से तीन दशक तक सरकार चलायी है। ये कोई आम बात नहीं है। एनडीए राष्ट्रीय प्रथम का पक्षधर है। जॉर्ज फर्नांडिस, बाला साहेब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी ने जो बीज बोया था, उसे देश की जनता ने सींचकर वटवृक्ष बना दिया है।
अगले दस वर्षों का लक्ष्य
अगले दस वर्षों में एनडीए सरकार में हम सकारात्मकता, विकास और नागरिक जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करता हूँ कि नागरिकों के जीवन में सरकार की जितनी कम दखलअंदाजी होगी, उतना लोकतंत्र मजबूत होगा। हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकास और जनता की भागीदारी का एक नया अध्याय लिखेंगे।
सब मेरे लिए समान हैं— PM Modi Speech
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदन में किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी प्रतिनिधि नहीं होगा, क्योंकि मेरे लिए सभी बराबर हैं। हमारे लिए सब बराबर हैं, चाहे वह लोकसभा हो या राज्यसभा हो। इसी भावना की वजह से एनडीए ३० वर्षों से मजबूत हो गया है। हमने सभी को गले लगाया है। हमने मिलकर काम किया है। हर व्यक्ति ने सोचा कि हम कम हैं। PM मोदी ने दक्षिण भारत का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए ने दक्षिण भारत में एक नई राजनीतिक दृष्टिकोण विकसित किया है।