Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Eid Festival : देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-अजाह का त्योहार, मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए उमड़ी भीड़

Gulshan by Gulshan
June 17, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश, नोएडा, बड़ी खबर, राज्य
Eid-ul-Azha, EID, Eid, Bakrid, mosques, Eid ul-Adha 2024, Muslims, Masjids, Eid, Delhi Eid Photo
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Eid Festival : देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के बाद यह मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। सुबह से ही देशभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मस्लिमों की भीड़ उमड़ रही है।

देशभर में आज ईद-अल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था देशभर में कड़ी की गई है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो रमजान के 70 दिन बाद आता है। सुबह से देशभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मुंबई में सुबह-सुबह, लोग माहिम की मखदूम अली माहिमी मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की।

RELATED POSTS

Bakrid

Bakrid पर दिल दहला देने वाला कदम: 60 वर्षीय शख्स ने खुद को अल्लाह की राह में कर दिया कुर्बान

June 8, 2025
यूपी डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक

‘मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी…..’,यूपी डिप्टी CM ने क्यों दिया ऐसा बयान, यहां समझे पूरा मामला

November 15, 2024

वहीं नोएडा की जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। इसी तरह की तस्वीरें दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, और बेंगलुरु जैसे तमाम शहरों से आ रही हैं।

ये भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में हुआ भयानक ट्रैन हादसा, कंचनजंगा एक्स्प्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर

क्या है ईद उल-अजाह का महत्व ?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वे अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज़ का त्याग करें, और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया था।

वहीं ऐसा माना जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को मारने के लिए तैयार थे, उसी समय अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर इस्माइल को बकरे से बदल दिया था। इस प्रकार, बकरी ईद अल्लाह के पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को स्मरण करने के लिए मनाई जाती है।

क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी ?

ईद-उल-अजहा को हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग एक जानवर की कुर्बानी देते हैं, जिसे हलाल तरीके से कमाए हुए पैसों से किया जाता है। वहीं कुर्बानी वाले जानवर का गोश्त अकेले अपने परिवार के लिए नहीं रखा जा सकता है, बल्कि इसे तीन हिस्सों में बाँटा जाता है। इसमें पहला हिस्सा गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए होता है। दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए अलग रखा जाता है। और तीसरा हिस्सा अपने घर के लोगों के लिए होता है।

Tags: BakridDelhi Eid PhotoeidEid ul azhaEid ul-Adha 2024MasjidsmosquesMuslims
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Bakrid

Bakrid पर दिल दहला देने वाला कदम: 60 वर्षीय शख्स ने खुद को अल्लाह की राह में कर दिया कुर्बान

by Mayank Yadav
June 8, 2025

Bakrid incident: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बकरीद के दिन एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को स्तब्ध...

यूपी डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक

‘मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी…..’,यूपी डिप्टी CM ने क्यों दिया ऐसा बयान, यहां समझे पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
November 15, 2024

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच बयानबाजी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर जुबानी...

Kapil Dev Aggarwal, Kapil Dev Aggarwal News, Muslims, Hindus

Uttar Pradesh : ‘मुस्लिम न करें अपनी दुकानों का हिंदुकरण’, कांवड़ यात्रा से पहले यूपी के मंत्री का विवादित बयान

by Gulshan
July 6, 2024

Uttar Pradesh : कुछ ही दिनों में कांवड़ यात्रा शुरु होने वाली है। और इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी...

Balasore

बकरीद के मौके पर दो गुटों में हुई झड़प बालासोर में लगा कर्फ्यू , कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद,

by Mayank Yadav
June 18, 2024

Balasore: ओडिशा के Balasoreमें बकरीद के दौरान दो गुटों के बीच झड़प, कर्फ्यू लगाया गया, दो समूहों के बीच झड़प...

EID, eid ul azha, Bakra Eid, 2024, happy eid 2024

Lucknow : ‘अबकी बार बकरी नहीं, अबकी बार केक काटेंगे…’ महिलाओं ने मनाई अनोखे तरीके से बकरीद

by Gulshan
June 17, 2024

Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिलाओं ने अनोखे तरीके से ईद उल अजहा का पर्व मनाया।...

Next Post
T20 World Cup 2024: आयरलैंड पर जीत के साथ बाबर आजम ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: आयरलैंड पर जीत के साथ बाबर आजम ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Google, Android, Anti theft feature, New Anti Theft feature, Google Theft detection

Google News : अब चोरों का बचना हुआ मुश्किल, सामने आया गुगल का ये नया फीचर, जिसने चोरो से सुरक्षा को बनाया आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version