Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

हाय राम! ऐसी गर्मी पहले नहीं देखी, अब मानसून का इंतज़ार, जानें दिल्ली से यूपी तक कब होगा आगाज़

कुछ विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में मॉनसून अगले 4-5 दिनों में पहुंच सकता है। इसी बीच देश में हीट इमर्जेंसी की स्थिति है। सड़कों पर लोग कम बाहर निकल रहे हैं और रात में भी सुकून नहीं मिल रहा है। देश के 10 से अधिक शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Gulshan by Gulshan
June 19, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बड़ी खबर, मौसम, राज्य
delhi ncr rain forecast","imd rain forecast","imd rain delhi news","up rain update
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

May 2, 2025
Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

March 8, 2025

Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप है। यह भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों के लिए जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में लोग गर्मी से बहुत प्रभावित हो रहे हैं। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, कहीं-कहीं तो 47 डिग्री से भी ज्यादा है। इस वजह से लोगों को अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज, यानी बुधवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हीट वेव की स्थिति बरकरार रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज़

मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ से जल्द ही उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने कहा है कि गुरुवार से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। झमाझम बारिश से गर्मी से भी राहत मिलेगी, हालांकि आज यानी बुधवार को कई राज्यों में हीट वेव जारी रहेगी। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति उत्पन्न हुई है।

ये भी पढ़ें : जयंत चौधरी को लगा बड़ा झटका, RLD के प्रमुख प्रवक्ता ने दिया अपने पद से इस्तीफा

दिल्ली से यूपी तक कब पहुंचेगा मानसून

बिहार और झारखंड में 23 जून तक मॉनसूनी (Weather Update) बारिश शुरू हो सकती है। इसी के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 जून तक मॉनसूनी बादल आ सकते हैं। हालांकि इन पूर्वानुमानों की पुष्टि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के प्रगति पर निर्भर करेगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए भी मॉनसून की आगमन तारीख 25 जून मानी जा रही है।

दिल्लीवासियों के लिए यह इंतजार लंबा हो सकता है। मॉनसूनी बारिश के आगमन के लिए अभी तक 10 दिन से अधिक का इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक मॉनसून का आगमन 30 जून को हो सकता है।

Tags: "imd rain delhi news""imd rain forecast""up rain updatedelhi ncr rain forecast"
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

by Vinod
May 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में 27 अपैल के बाद मौसम ने करवट बदला और आसमान में काले-काले बादल मंडरा...

Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

by Sadaf Farooqui
March 8, 2025

Women Safety: महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली पुलिस ने ‘हिम्मत प्लस’ नाम का एक खास मोबाइल...

PAK से भारत आई ‘मेडिसिन’ ने ठीक किया मौसम का मिजाज, कडाके की ठंड के साथ शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट

PAK से भारत आई ‘मेडिसिन’ ने ठीक किया मौसम का मिजाज, कडाके की ठंड के साथ शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट

by Digital Desk
December 12, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नवंबर के महिने ने 123 साल के गर्मी के रिकार्ड तोड़ दिए। कुछ यही हालात दिसंबर भी...

Next Post
Ayushi Patel

झूठे आरोप लगा फंसी नीट छात्रा, कोर्ट से झटका, क्या एनटीए लेगा एक्शन?

NCW

NCW: उत्तर प्रदेश क्यों सबसे हैं खतरनाक महिलओं के लिए? क्या काम नहीं कर रही बाबा की सख्ती?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version