Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Lakshmi Kant death: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रहे मुख्य पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित निधन, काशी के लोगों में शोक की लहर

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
Lakshmi Kant death
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lakshmi Kant death: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया। इस खबर से काशी के लोगों में शोक की लहर फैल गई। जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके नेतृत्व में सभी पूजा अनुष्ठान संपन्न हुए थे, जिसमें उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। इसके अलावा, वे दिसंबर 2021 में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पूजन में भी शामिल हुए थे।

RELATED POSTS

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

December 7, 2025
Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

November 30, 2025

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का हुआ निधन

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित (Lakshmi Kant death) के परिवार ने एबीपी लाइव को बताया कि आज सुबह अचानक बाबूजी की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनकी भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा में गहरी आस्था थी और वे हमेशा ईश्वर के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते थे।

जनवरी में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी के रूप में, वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पूजन में भी शामिल थे। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ग्वालियर, राजस्थान और देश के प्रमुख राजघरानों के राज्याभिषेक को भी उन्होंने और उनके पूर्वजों ने संपन्न कराया था। कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक में भी दीक्षित परिवार की पुरानी पीढ़ियों का योगदान रहा है।

यह भी पढ़े: Paper Leak Law: सालों की जेल, करोड़ों का जुर्माना, आज से देश में आया नया कानून

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान थे मुख्य पूजारी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय एबीपी लाइव से बातचीत में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा था कि यह एक मंगल घड़ी है जिसमें प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उन्होंने प्रार्थना की थी कि राष्ट्र हमेशा उन्नति करे और प्रभु राम का आशीर्वाद प्रत्येक भारतवासी पर बना रहे।

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन की खबर से सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय करने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने इसे सनातन जगत की अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के चरणों में प्रार्थना की।

Tags: ayodhyaLakshmi Kant deathRam Mandir
Share199Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Ayodhya extra-marital affair: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रपंच का एक सनसनीखेज...

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

नव्य अयोध्या की शुरुआत

अयोध्या में भव्य तैयारी राम मंदिर में 25 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह

by Kanan Verma
November 24, 2025

अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाला भव्य ध्वजारोहण समारोह पूरे शहर में विशेष उत्साह और कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के...

Next Post
6EsKai

IndiGo ने WhatsApp पर AI 6EsKai किया लॉन्च, WhatsApp पर होंगे फ्लाइट बुक टिकट

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मायावती का बड़ा फैसला, बसपा की तगड़ी हार के बाद आकाश आनंद की पार्टी में वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist