शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

वरलक्ष्मी सरथकुमार ने पीएम मोदी को शादी में किया आमंत्रित, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने पीएम मोदी के साथ अपनी खास मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वरलक्ष्मी सरथकुमार 2 जुलाई को थाईलैंड में निकोलाई सचदेवा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

by Mayank Yadav
जून 29, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, मनोरंजन
Narendra Modi

Narendra Modi: साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने आज अपने मंगेतर गैलरिस्ट निकोलाई सचदेवा के साथ दिल्ली में पीएम Narendra Modi से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता दिया है। एक्ट्रेस के साथ उनके पिता सरथकुमार और बहन राधिका सरथकुमार भी थीं। वरलक्ष्मी ने अपने एक्स अकाउंट से पीएम मोदी के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। Narendra Modi वरलक्ष्मी और निकोलस की शादी में बड़ी हस्तियों की भारी भीड़ उमड़ सकती है। इससे पहले एक्ट्रेस ने सामंथा रुथ प्रभु, रजनीकांत, कमल हासन और अनुपम खेर को अपनी शादी में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के अनुसार, वरलक्ष्मी सरथकुमार 2 जुलाई को थाईलैंड में निकोलाई सचदेव के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।

Narendra Modi

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

सितम्बर 16, 2026

पीएम के साथ तस्वीरें साझा की

साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी खास मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की हैं। अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिलना और उन्हें रिसेप्शन में आमंत्रित करना सौभाग्य की बात है…इतने गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद…अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद हमारे साथ इतना कीमती समय बिताना…यह वास्तव में सम्मान की बात है सर…ऐसा करने के लिए डैडी (सरथकुमार) का धन्यवाद…”

Narendra Modi

निर्मला सीतारमण को भी किया गया आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, वरलक्ष्मी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी अपनी शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। अपने एक्स हैंडल पर वित्त मंत्री के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मैडम से मिलकर बहुत खुशी हुई…मेरे मंगेतर के साथ विभिन्न विषयों, खासकर कला पर बातचीत करके बहुत खुशी हुई…आपके समय के लिए धन्यवाद मैडम, हम जानते हैं कि यह कितना कीमती है…आपको हमारे रिसेप्शन में आमंत्रित करके बहुत खुशी हुई।”

https://twitter.com/varusarath5/status/1806905371665027327

मार्च में हुई थी सगाई

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान’ में तेजा सज्जा के साथ नजर आईं साउथ की अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने 1 मार्च को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और गैलरी संचालक निकोलाई सचदेव से सगाई कर ली। 14 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरलक्ष्मी ने शादी के लिए कई बड़े सितारों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। अभिनेत्री ने अपनी शादी में कई नामी कलाकारों को बुलाया है, जिनमें रजनीकांत, कमल हासन, रवि तेजा, निर्देशक प्रशांत वर्मा, बाला, प्रभु, वामशी पैडिपल्ली, थमन एस, गोपीचंद मालिनेनी, नयनतारा, विग्नेश शिवन, किच्चा सुदीप और सिद्धार्थ भी शामिल हैं।

Gujrat News: दिल्ली एयरपोर्ट जैसी दुर्घटना राजकोट में होते-होते रह गई, भारी बारिश के कारण ढह गई कैनोपी

Tags: narendra modiVaralaxmi Sarathkumar

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post
NASA

अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की कितनी उम्मीदें बची, नासा ने स्टारलाइनर कैप्सूल पर दिया बड़ा बयान

Hina Khan के स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, ये भावुक पोस्ट

Hina Khan के स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, ये भावुक पोस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In