Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Delhi Fire: नरेला स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियां

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर 25 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि, अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 24, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली
Delhi Fire
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली दमकल सेवा को सुबह 6.34 बजे नरेला स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इस पर 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। आग ने आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

RELATED POSTS

Delhi Fire

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

July 12, 2025
Delhi Fire

Delhi Fire : राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

December 9, 2024

https://twitter.com/militarytourism/status/1815975728334184857

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • आग सुबह 6:34 बजे के आसपास लगी।
  • आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
  • हादसे के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी समय रहते बाहर निकल आए।
  • आग ने पड़ोसी दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन दमकलकर्मियों ने इसे फैलने से रोक लिया।
  • दमकलकर्मी अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की बीस गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाने में जुटीं। आग लगने के कारण अभी भी अज्ञात हैं। मामले को पुलिस जांच कर रही है।

Image

हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी मजदूर समय रहते बाहर आ गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को दूसरी फैक्ट्रियों में फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अनुमान, 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, IMD का अपडेट जारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बनाने का सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। अब स्थिति काफी हद तक काबू में है। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Tags: delhi firenarela fire
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Fire

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

by Gulshan
July 12, 2025
0

Delhi Fire : शनिवार, 12 जुलाई को दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी सदर बाजार में अचानक भीषण आग भड़क...

Delhi Fire

Delhi Fire : राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

by Gulshan
December 9, 2024
0

Delhi Fire : राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आग लग गई है, जो राजौरी गार्डन इलाके के एक रेस्टोरेंट में...

Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार, 24 फायर ब्रिगेड गाड़ियां

by Mayank Yadav
September 8, 2024
0

Delhi Fire: दिल्ली के रणहौली थाने के राजीव रतन आवास के पास बक्करवाला इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण...

Delhi  Fire

Delhi Fire: नरेला में एक फैक्ट्री में भयंकर आग, तीन लोगों मौत और छह लोग घायल

by Mayank Yadav
June 8, 2024
0

Delhi  Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत...

द्वारका के एक फ्लैट में आग दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत

by Ayushi Dhyani
June 10, 2023
0

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ है। दिल्ली के द्वारका में बने एक फ्लैट में आग लगने के कारण...

Next Post
Kathmandu

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोग सवार

Union Budget 2024

बजट में नीतीश की तरह शिंदे को भाव क्यों नहीं मिला, और NDA में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का समय क्यों नहीं मिला? ये आंकड़ों का गणित है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version