सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: बीजेपी नेताओं से अखिलेश की दूरी, बागियों का हिसाब जरूरी, 2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस

लोकसभा चुनाव 2024 में मिली शानदार जीत के बाद अखिलेश यादव के हौसले बुलंद हैं। सपा प्रमुख का पूरा फोकस अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है और वे इसके लिए सियासी तानाबना बुन रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है और किसी भी सूरत में बागियों को लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

by Mayank Yadav
जुलाई 25, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Kannauj
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

अगस्त 23, 2026
UP News: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हालात बदल गए हैं। 10 साल तक नंबर वन रहने वाली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव (UP News) में सियासी झटका लगा और वह दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है, जबकि सपा 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस नई स्थिति में, अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को बीजेपी नेताओं से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले सपा विधायकों की वापसी के दरवाजे भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, गठबंधन बदलने वाले आरएलडी चीफ जयंत चौधरी को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है।

बीजेपी नेताओं से दूरी बनाए रखने का संकेत

अखिलेश यादव का पूरा फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। वे बीजेपी नेताओं के साथ (UP News)  अपने बने माहौल को बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। पश्चिम यूपी के एक वरिष्ठ सपा नेता जब एक बीजेपी नेता को लेकर अखिलेश से मुलाकात कराने पहुंचे, तो सपा प्रमुख ने मिलने से इनकार कर दिया और अपने नेता को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी। अखिलेश यादव ने इस प्रकार अपने नेताओं को सख्त संदेश देने के साथ-साथ राजनीतिक मैसेज भी दिया है।

Image

बागियों की वापसी के दरवाजे बंद

राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बगावत कर बीजेपी खेमे में शामिल होने वाले (UP News) विधायकों की वापसी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि बगावत करने वाले विधायकों को दोबारा पार्टी में लेने की पैरवी करने वाले नेता को भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे। इस साल फरवरी में सपा के 8 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के साथ खड़े होकर बगावत की थी। इन विधायकों में मनोज पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश कुमार पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य और महाराजी प्रजापति शामिल थे।

दिल्ली में दूसरी बार एक नाबालिग से गैंगरेप, विरोध पर छत से फेंका

जयंत चौधरी के साथ गठबंधन नहीं

2022 में आरएलडी और सपा मिलकर चुनाव लड़ी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने आरएलडी को 7 सीटें देने के लिए तैयार थे, लेकिन जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया। पश्चिमी यूपी में (UP News) सपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और आरएलडी भी अपने कोटे की दोनों सीटें जीतने में सफल रही थी। अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उनके पास जयंत चौधरी को देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे उन्हें वापस लेने के मूड में नहीं हैं। फिलहाल अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ मिलकर ही 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Tags: Akhilesh YadavUP News
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Next Post
AAP

केंद्र ने आम आदमी पार्टी को आवंटित किया नया कार्यालय, जानें कोर्ट के आदेश से लेकर नए पते तक सबकुछ

Himachal Pradesh, Mandi, Mandi Lok Sabha Seat, Mandi MP, Kangana, Kangana Ranaut, BJP MP Kangana Ranaut

Kangana Ranaut की संसद सदस्यता पर गिरी गाज, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist