Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Share Market Opening: रिकॉर्ड के साथ अगस्त की शुरुआत: सेंसेक्स 82 हजार के पार, निफ्टी भी 25000 के पार

Share Market Open Today: अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर पर निर्णय लेने से पहले निवेशक सावधान रहे थे, लेकिन अब वैश्विक बाजार में सुधार हो रहा है।

by Mayank Yadav
August 1, 2024
in Latest News
Share Market
Share on FacebookShare on Twitter

Share Market: घरेलू शेयर बाजार ने आज अगस्त महीने की शानदार शुरुआत की। प्रमुख घरेलू सूचकांकों में से एक निफ्टी 50 आज शुरुआती कारोबार में 25 हजार अंक को पार कर गया। इस तरह बाजार में एक नया इतिहास रच दिया गया, क्योंकि निफ्टी 50 ने इतिहास में पहली बार 25 हजार अंक का स्तर हासिल किया है।

सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 76 अंक की बढ़त के साथ 25 हजार अंक को पार करते हुए 25,027 अंक पर खुला। शुरुआती सत्र में बाजार उत्साहित नजर आ रहा है और बढ़त लगातार बढ़ रही है। चंद मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स ने भी नया इतिहास रच दिया और पहली बार 82 हजार अंक को पार कर गया।

RELATED NEWS

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

June 9, 2026

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

November 12, 2025

सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स करीब 350 अंक की शानदार बढ़त के साथ 82,100 अंक के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी करीब 115 अंक की बढ़त के साथ 25,065 अंक के करीब था।

प्री-ओपन में बना यह शानदार रिकॉर्ड

बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 200 से ज्यादा अंकों के फायदे में था और 81,950 अंकों के करीब पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी50 प्री-ओपन सेशन में करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ 25 हजार अंकों को पार कर 25,030 अंकों पर पहुंच गया था। Share Market खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी फ्यूचर करीब 70 अंकों के प्रीमियम के साथ 25,100 अंकों के करीब था। बाजार के शुरुआती संकेतों से आज अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।

बुधवार को इतनी तेजी आई थी

इससे पहले बुधवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू Share Market में मामूली तेजी देखने को मिली थी। कल बीएसई सेंसेक्स 285.94 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 81,741.34 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 93.85 अंकों (0.38 फीसदी) की बढ़त के साथ 24,951.15 अंकों पर रहा था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में मात्र 99.56 अंक (0.12%) की तेजी रही थी और निफ्टी 50 इंडेक्स में मात्र 21.20 अंकों की मामूली बढ़त रही थी।

अमेरिकी बाजार में हरियाली लौटी

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती के संकेत ने दुनिया भर के बाजारों में उत्साह पैदा कर दिया है। एक दिन पहले बुधवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। वॉल स्ट्रीट पर, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.24% की तेजी रही। इसी तरह, एसएंडपी500 में 1.58% और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 2.64% की तेजी रही। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा। जापान के निक्केई में 2.20% और टॉपिक्स में 2.48% की गिरावट आई है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.42% और कोस्डैक में 1.38% की तेजी रही। हांगकांग के हैंग सेंग में सकारात्मक शुरुआत के संकेत दिख रहे हैं।

Pooja Khedkar : धरी रह गई पूजा की अफसरशाही, अब कभी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS Officer

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयर

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बड़े शेयर हरे निशान में हैं। सुबह के सत्र में सेंसेक्स पर 23 से ज्यादा शेयर मुनाफे में रहे। मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा 2.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू स्टील भी दो फीसदी से ज्यादा मजबूत रहा। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स जैसे शेयर 1 से 2 फीसदी तक हरे निशान में रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.70 फीसदी से ज्यादा नुकसान में रहा। इंफोसिस के शेयर में 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

Tags: Share MarketShare Market news
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
November 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

by Gulshan
May 18, 2025

Share Market : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता सिंपल एनर्जी अब शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों...

Share Market

शेयर बाजार में मचा कोहराम, 5 मिनट में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए हुए साफ…

by Gulshan
April 7, 2025

Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त उथल-पुथल...

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

by SYED BUSHRA
March 25, 2025

Share Market Performance Today : आज, 25 मार्च 2025 को, शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स...

Next Post
Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी... जानिए क्या हो रहा है और

SC, ST, Supreme Court, India, CJI, Reservation, Scheduled cast

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब SC-ST को मिलेगा कोटे के अंदर कोटा्

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist