Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Share Market : चारों खाने खुलते ही चित्त, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरा, वैश्विक दबाव में बिखरा बाजार

Share Market Open Today: गुरुवार को घरेलू बाजार ने नया इतिहास बनाया, और दोनों सबसे बड़े सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नए ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंचने में सफलता मिली।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 2, 2024
in Latest News
Share Market
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Share Market : एक दिन पहले नया इतिहास रचने के बाद आज शुक्रवार को घरेलू Share Market में खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में आई गिरावट का असर आज घरेलू बाजार पर साफ तौर पर देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी ने करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 630 अंकों की गिरावट के साथ 81,240 अंकों के करीब कारोबार कर रहा था। निफ्टी करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 24,820 अंकों से नीचे आ चुका था।

Share Market में बड़ी गिरावट के पूर्व संकेत

गिफ्ट सिटी में निफ्टी वायदा खुलने से पहले भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी वायदा लगभग 215 अंकों गिर गया और 24,820 अंकों के करीब आ गया। प्री-ओपन सेशन में बाजार में भारी गिरावट की उम्मीद थी। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 81,160 अंकों के आसपास था। निफ्टी 220 अंक से अधिक गिरकर 24,790 अंक पर आ गया।

RELATED POSTS

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

November 12, 2025
Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

May 18, 2025

एक दिन पहले बना नया इतिहास

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार ने नए महीने के पहले दिन नया रिकॉर्ड बनाया था। कल के कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 82 हजार अंक के आंकड़े को पार करने में कामयाब रहा और 82,129.49 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 126.20 अंक (0.15 फीसदी) की बढ़त के साथ 81,867.55 अंक पर था।

Share Market

दूसरी ओर, निफ्टी ने गुरुवार को इतिहास में पहली बार 25 हजार अंक के आंकड़े को पार किया और 25,078.30 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार खत्म होने के बाद एनएसई निफ्टी50 इंडेक्स 59.75 अंक (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 25,010.90 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी Share Market की तेजी पर ब्रेक

गुरुवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में रहे। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.21 फीसदी के नुकसान में रहा। इसी तरह एसएंडपी500 में 1.37 फीसदी और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 2.30 फीसदी की बड़ी गिरावट रही। एशियाई बाजार भी आज नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि टॉपिक्स 5 फीसदी से ज्यादा नुकसान में कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.60 फीसदी और कोस्डैक 2.56 फीसदी के नुकसान में है। हांगकांग का हैंग सेंग भी नुकसान में कारोबार करने के संकेत दे रहा है।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने तीसरे मेडल पर नजर, भारत का एक्शन-पैक्ड दिन 7 का शेड्यूल

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयरों में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर तीन को छोड़कर सभी बड़े शेयर नुकसान में रहे। सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी की गिरावट Tata Motors में रही। Maruti Suzuki और Tata Steel में भी 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। L&T, JSW Steel, ICICI Bank, Tech Mahindra, Adani Ports, Ultra Tech Cement, SBI जैसे शेयरों में 1 से 2% तक की गिरावट आई। सिर्फ Hindustan Unilever, ITC और Nestlé India के शेयर ही हरे निशान में रहे।

Tags: Share MarketShare Market news
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
November 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

by Gulshan
May 18, 2025

Share Market : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता सिंपल एनर्जी अब शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों...

Share Market

शेयर बाजार में मचा कोहराम, 5 मिनट में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए हुए साफ…

by Gulshan
April 7, 2025

Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त उथल-पुथल...

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

by SYED BUSHRA
March 25, 2025

Share Market Performance Today : आज, 25 मार्च 2025 को, शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स...

Share Market News

10 दिन बाद मार्केट में लौटी तेजी, Sensex में 740 का उछला, निवेशकों की कमाई में हुई लाखों-करोड़ों की बढ़ोतरी

by Gulshan
March 5, 2025

Share Market News : शेयर बाजार में लगातार 10 दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी का रुख दिखा। बुधवार...

Next Post
इंतजार की घड़ी होगी खत्म आज मिलेगा Bigg Boss Ott-3 को अपना नया विनर

इंतजार की घड़ी होगी खत्म आज मिलेगा Bigg Boss Ott-3 को अपना नया विनर

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में बड़ा बवाल, ट्रांसजेंडर बॉक्सर ने किया महिला का बुरा हाल, IOC पर उठते सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version