रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अयोध्या रेप केस में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

अयोध्या में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बैठक में बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान भी शामिल थे, और यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई।

by Akhand Pratap Singh
अगस्त 2, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर
Ayodhya Rape Case
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता की मां से मुलाकात की थी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद अब योगी सरकार एक्शन में आ गई है।

नाबालिक बच्ची से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष पूराकलंदर, रतन शर्मा और चौकी इंचार्ज भदरसा, अखिलेश गुप्ता को एसएसपी राज करण नैय्यर ने सस्पेंड कर दिया है।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

सीएम योगी ने विधानसभा में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सपा नेताओं को आड़े हाथों लिया था और उन्हें समाज के लिए खतरा बताया था। अयोध्या में सपा नेता मोइद खान द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने और इसका वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद सीएम योगी की बातें सही साबित हुईं।

यह भी पढ़े: मनु भाकर ने तीसरे मेडल पर नजर, भारत का एक्शन-पैक्ड दिन 7 का शेड्यूल

सपा नेता पर बलत्कार का आरोप

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके सहयोगी राजू खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोइद खान ने पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया। इस वीडियो के जरिए उसने पीड़िता को धमकाकर लगातार ढाई महीने तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती पाई गई।

अयोध्या के एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि पीड़िता के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है और घर का खर्च उसकी मां और बहनों द्वारा मजदूरी से चलता है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने डॉक्टर्स के पास जाकर उसकी गर्भवती होने की पुष्टि करवाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा?

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि अयोध्या और हरदोई मामलों में सपा के नेता आरोपी हैं और यह समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की हरकतों की वजह से पार्टी की छवि पर दाग लग रहा है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के आंकड़े भी पेश किए और बताया कि 2016 से 2024 के बीच डकैती, लूट, हत्या, बलवा, ग्रह भेदन और फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में कमी आई है। महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में भी कमी आई है और यूपी ने इस संदर्भ में बेहतर प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े: गंगाजल चढ़ाने के बाद कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट, कई गाड़ियों का नुकसान.. 6 लोग घायल

सपा पर खूब बरसे सीएम योगी

प्रदेश सरकार द्वारा की गई निरोधात्मक कार्रवाइयों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिसमें शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, गुंडा अधिनियम, और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है। सीएम योगी ने सपा नेताओं को उनकी करतूतों के लिए लताड़ते हुए कहा कि ऐसे मामलों के कारण सपा का नाम लेने में संकोच नहीं होना चाहिए और यह दिखाता है कि पार्टी के अंदर कितनी गंदगी मौजूद है।

 

Tags: ayodhya rape caseCM Yogi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
Jaunpur

राहुल गांधी को सताती रही अपनी चिंता...इधर अखिलेश के सांसद के साथ हो गया खेल, ED ने की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Urfi Javed ने एक बार फिर मचाई सनसनी, ऐसा रूप किया धारण, जिसे लोगों ने देखा तो मगर कोई पास न जा सका

Urfi Javed ने एक बार फिर मचाई सनसनी, ऐसा रूप किया धारण, जिसे लोगों ने देखा तो मगर कोई पास न जा सका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In