Home » Uncategorized » Modi Viral Video : पोलैंड में लड़के की मोदी से गुज़ारिश हुई वायरल, लोग बोले “वाह मोदीजी वाह”
Modi Viral Video : सोशल मीडिया पर हमें कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें एक बार देखकर भी मन नहीं भरता, और हम उन्हें बार-बार देखने लगते हैं। अक्सर ऐसे वीडियो छोटे बच्चों से जुड़े होते हैं। वर्तमान में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो पोलैंड का है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
पीएम मोदी का वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए हैं। इन लोगों में से एक शख्स अपनी छोटी बेटी को लेकर वहां पहुंचा है। जब पीएम मोदी की नजर उस बच्ची पर पड़ती है, तो वह तुरंत ही उसे अपनी गोद में उठा लेते हैं। पीएम मोदी द्वारा बच्ची को गोद में उठाए जाने पर वहां मौजूद लोग खुश हो जाते हैं, और एक शख्स कहता है, “अरे वाह वाह वाह, क्या बात है मोदी जी।” वीडियो में बच्ची भी बहुत खुश नजर आ रही है।
UP News : शिकायत लिखने से पुलिस ने किया इनकार तो रेप पीड़िता…
पोलैंड दौरे पर गए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पोलैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जो पिछले 45 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला पोलैंड दौरा है। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने नवानगर के जाम साहब स्मारक और कोल्हापुर महाराज के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और बाद में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यात्रा के दूसरे दिन, बृहस्पतिवार को, पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करेंगे।