गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ अब FIR दर्ज नहीं होगी। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई न करने का फैसला लिया है। इससे पहले पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से उसे माफ करने की बात कही थी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026
in वायरल खबर
PM Modi abuse case
Share on FacebookShare on Twitter

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने तय किया है कि उसके खिलाफ कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की नाबालिग है और उसने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी पहले उसे और अन्य भटके हुए युवाओं को माफ करने की बात कह चुके हैं।

पुलिस ने क्यों नहीं की कार्रवाई

यह मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान लड़की प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बोलती दिखाई दी थी। शुरुआत में नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस को भेजा था, क्योंकि घटना दिल्ली में हुई थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

सितम्बर 8, 2026

लड़की ने मांगी सार्वजनिक माफी

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उसकी उम्र 15 वर्ष है और उसने दूसरों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें कही थीं। उसने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए प्रधानमंत्री, देशवासियों और सभी से क्षमा मांगी। उसने कहा कि भविष्य में वह ऐसी गलती कभी नहीं दोहराएगी।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा

इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि ऐसे “भटके हुए बच्चों” को अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाने से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और समाज से भी अपील की कि इन युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए। माना जा रहा है कि इसी रुख के बाद पुलिस ने भी मामले में नरमी दिखाई।

परिवार ने जताया आभार

लड़की की मां ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को अपनी गलती का एहसास हो चुका है और यह उसके जीवन की नई शुरुआत है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाए जाएं ताकि वे गलत प्रभाव में आने से बच सकें। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से नाबालिग के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी और मामले में आगे कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

Tags: delhi policePM ModiViral Video
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post
Musafir Cafe Review: प्यार, सपनों और अधूरे रिश्तों की सुकून भरी कहानी

Musafir Cafe Review: प्यार, सपनों और अधूरे रिश्तों की सुकून भरी कहानी

Raksha Bandhan Chandra Grahan 2026: क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें राखी बांधने और सूतक काल पर क्या होगा असर

Raksha Bandhan Chandra Grahan 2026: क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें राखी बांधने और सूतक काल पर क्या होगा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In