बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

देशभर में सभी मंदिर (Janmashtami 2024) सजाए जा चुके हैं। लोगों के बीच जन्माष्टमी को लेकर हर साल की तरह भारी हर्ष देखने को मिल रहा है।

by Neel Mani
अगस्त 26, 2024
in Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में सभी मंदिर (Janmashtami 2024) सजाए जा चुके हैं। लोगों के बीच जन्माष्टमी को लेकर हर साल की तरह भारी हर्ष देखने को मिल रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है, तो चलिए जानते हैं आज यानी 26 अगस्त के दिन पड़ने वाली जन्माष्टमी के मुहूर्त और पूजन तिथि के बारे में।

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी रविवार 25 अगस्त 2024 को शाम 6:09 बजे से शुरू होकर सोमवार 26 अगस्त 2024 को शाम 4:49 बजे समाप्त होगी। इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के दिन चंद्रमा के वृषभ राशि में होने से जयंती योग का निर्माण हो रहा है, जो पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

RELATED NEWS

Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals

कामिका एकादशी 2025: कौन से पवित्र स्थानों पर जलाएं दीपक और पाएं विष्णु-शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि

जुलाई 20, 2025
Religious News: भगवान कृष्ण क्यों हमेशा पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं, क्या है इस विशेष मुद्रा का रहस्य

Religious News: भगवान कृष्ण क्यों हमेशा पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं, क्या है इस विशेष मुद्रा का रहस्य

फ़रवरी 16, 2025

इस योग में पूजा करने से विशेष रूप से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के दिन मध्यरात्रि 12:01 बजे से 12:45 बजे तक का शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसमें भक्तों के पास पूजा के लिए कुल 45 मिनट का समय होगा।

पूजा के लिए एक चौकी पर पीले या लाल (Janmashtami 2024) कपड़े से स्थान सजाएं और पूजा की थाली रखें। रुई, दीपक, तेल, अगरबत्ती, कपूर, धूप गेंदे के फूल, तुलसी पत्ते, केले के पत्ते, सुपारी, पान के पत्ते, गुलाब के फूल, लड्डू और पेड़ा जैसी मिठाइयां फल, दही, मक्खन, मिश्री, पंचमेवा, दही, दूध, घी, शहद, और चीनी, गंगाजल, इत्र, चंदन, कुमकुम, अक्षत और शुद्ध जल लड्डू गोपाल (Janmashtami 2024) को अर्पित करें। लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए बांसुरी कुंडल, पगड़ी, कड़े, माला, टीका, कमरबंध, काजल और मोरपंख रखें। इसके साथ ही उनके लिए झूला भी तैयार करें। कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

जन्माष्टमी के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर मोरपंख चढाएं। घर के मंदिर में भी भगवान को मोरपंख चढ़ाएं। इसके बाद लड्डू गोपाल मूर्ति का सुंदर श्रृंगार करें और उनके लिए झूला सजाएं। पूजा के समय भगवान कृष्ण के मंत्र का 108 बार जाप करें। रात 12 बजे की पूजा से पहले दोबारा स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर पूजा की तैयारी करें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कर उन्हें फूल-फल अर्पित करें और पकवानों का भोग लगाएं। जन्माष्टमी की कथा सुने और अंत में भगवान की आरती करें।

ये भी पढ़ें :- बदलापुर कांड पर सियासत हुई तेज, महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद…

कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। यशोदा नंदन की विधिवत पूजा करने से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। जिन दंपतियों को संतान की कामना है, उन्हें इस दिन विशेष रूप से लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए और माखन, दही, दूध खीर, मिश्री, और पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। इस व्रत से जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है और धन-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

Tags: festivalJanmashtami 2024lord krishna
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals

कामिका एकादशी 2025: कौन से पवित्र स्थानों पर जलाएं दीपक और पाएं विष्णु-शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals:सावन माह का हर दिन धार्मिक दृष्टि से खास होता है, लेकिन एकादशी...

Religious News: भगवान कृष्ण क्यों हमेशा पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं, क्या है इस विशेष मुद्रा का रहस्य

Religious News: भगवान कृष्ण क्यों हमेशा पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं, क्या है इस विशेष मुद्रा का रहस्य

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 16, 2025

Religious News: अगर आपने श्री कृष्ण की मूर्तियां या तस्वीरें ध्यान से देखी हों, तो एक खास चीज जरूर नोटिस...

Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त, जानिए क्यों भीड़ जुटाने पर होगी कार्यवाई

by Mayank Yadav
सितम्बर 14, 2024

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार ने लखनऊ में...

Janmashtami 2024, shri krishna significance, shri krishna ke astra

Janmashtami 2024 : कभी भक्तों का मन मोह लेते, तो कभी राक्षसों के विनाश में आते हैं काम, जानें श्री कृष्ण के उन शक्तिशाली शस्त्रों का महत्व

by Gulshan
अगस्त 26, 2024

Janmashtami 2024 : भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण अष्टमी को हुआ था, जिसे जन्माष्टमी कहा जाता है।...

Horoscope

कृष्ण कृपा: जन्माष्टमी पर आपकी राशि को मिलेगा कान्हा का दिव्य आशीर्वाद

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2024

Horoscope: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व, जब भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण, का इस धरा पर आगमन हुआ था,...

Next Post
Sensex

Sensex : शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत सेंसेक्स 530 अंक बढ़कर 24950 पर पहुंचा

Pakistan

पाकिस्तान में आतंकियों का कहर: बलूचिस्तान में 23 बस यात्रियों की हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist