मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्या सलमान खान से बढ़ती नजदीकियों के चलते लॉरेंस गैंग ने कराई AP Dhillon के घर फायरिंग? जानें इस खास रिपोर्ट में

मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने सभी चाहने वालों को बताया है कि उनके घर पर हुई गोलीबारी के बाद वह सेफ हैं।

by Neel Mani
सितम्बर 3, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने सभी चाहने वालों को बताया है कि उनके घर पर हुई गोलीबारी के बाद वह सेफ हैं। बीते सोमवार यानी 2 सितंबर को एपी ढिल्लों के घर पर विक्टोरिया आइलैंड, वैंकूवर, कनाडा में गोलीबारी हुई थी, जिससे काफी हड़कंप मच गया था।

इस हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (AP Dhillon) के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैंकूवर के साथ-साथ टोरंटो के वुडरिज में भी गोलीबारी की घटनाएं हुई थी। इस गोलीकांड के बाद एपी ढिल्लों ने अब अपना रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

RELATED NEWS

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

अगस्त 20, 2026
Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026

गोलीबारी के कुछ घंटे बाद एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमसे संपर्क किया। आपका समर्थन हमारे लिए सबकुछ है।

इसके अलावा, एपी (AP Dhillon) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे गाना गाते हुए एक शख्स के पास गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, प्यार फैलाते रहिए।

लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग ने काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान को लंबे समय से धमकियां दी हैं। कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर भी गोलीबारी की गई थी। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर हुई गोलीबारी सलमान के साथ उनके करीबी रिश्ते से जुड़ी हो सकती है! हाल ही में एपी ढिल्लों ने सलमान खान के साथ Old Money नाम से एक गाना बनाया है। इसमें एपी ढिल्लों और सलमान खान साथ में नज़र आए हैं।

एपी ढिल्लों का पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है। वह एक इंडियन-कनैडियन रैपर और पंजाबी सिंगर हैं, जिनके गाने यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके हिट गानों में Brown Munde, Excuses, Summer High, With You, Dil Nu और Insane शामिल हैं। उनके गानों को यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ मिलते हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 35 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

बता दें, कि एपी ढिल्लों पहले पंजाबी सिंगर नहीं हैं जिनके कनाडा स्थित घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमला किया है। इससे पहले भी इस गैंग ने पंजाबी सिंगर गिप्पी गरेवाल के घर पर गोलीबारी की थी। बिश्नोई गैंग ने गिप्पी के व्हाइट रॉक, वैंकूवर स्थित घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें :- मशहूर पंजाबी सिंगर AP Dhillon के घर हमला, लॉरेंस-रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

वहीं इस साल 14 अप्रैल को 2 लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह-सुबह सलमान खान के घर पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवारों पर गोलियां लगी थीं। हमले के वक्त सलमान घर पर ही थे। बाद में पुलिस ने गुजरात से हमलावरों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लगभग छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हमले के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को और भी मजबूत कर दिया गया है। अब, जहां भी सलमान जाते हैं, उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहता है।

Tags: AP DhillonLatest NewsSalman Khan
Share201Tweet126Share50

Neel Mani

Related Posts

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 20, 2026

Salman Khan Movie: सलमान खान की जिस फिल्म को अब तक SVC63 के नाम से जाना जा रहा था, उसका...

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Assam Floods: असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Next Post
Chhattisgarh

Chhattisgarh के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 9 लोगों की मौत

गाजियाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो बनाकर बोला दोस्तों कभी शादी मत करना!

गाजियाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो बनाकर बोला दोस्तों कभी शादी मत करना!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist